10 वर्षिय वेदांश व्यास ने स्कुल के छात्र छात्राओ को दिया गणेशजी की प्रतिमा बनाने का प्रशिक्षण
झकनावदा (राकेश लछेटा) - स्थित मानस एक्टीविटी एकेडमी स्कुल के नन्हे मुन्ने बालक-बालीकाओं को स्कुल प्राचार्य श्रीमति सीमा जैनकी पे्ररणा से वेदांश पिता कन्हैलाल व्यास मानस एक्टीविटी एकेडमी स्कुल राजगढ़ कक्षा 5 वी के छात्र ने गणेशजी की प्रतिमा बनाने का प्रशिक्षण दिया। जिसमें वेदांश ने काली मिट्टी से गणेशजी की प्रतिमा बनाने का प्रशिक्षण दिया। जिसमें वेदांश ने मिट्टी के गणेशजी की प्रतिमा बनाते हुवे बच्चो को कहाॅ की आप भी मुझे देखकर आप भी मुर्ति बनाने का प्रयास करे। यदि हम अपने हाथो से प्रतिमा निर्मीत करते है तो उसका सबसे बड़ा फायदा यह होता है कि उक्त मिटटी की बनी प्रतिमा अन्नत चौदस पर जब हम वित्सर्जन को ले जाते है तो उक्त मिट्टी की प्रतिमा आसानी से वित्सर्जन हो जाती है। व हमें किसी प्रकार की कोई आसाधना नही लगती है। व यदि हम बाजार से प्रतिमा लाते है तो वह प्रतिमा पीओपी की होती है जो खुब सुरत तो होती है लेकिन वित्सर्जन के पश्चात् वह प्रतिमा कई वर्षो तक पानी में नही गलती जिससे हमें आसाधना तो लगती है व हम जिसे हर कार्य में सर्वप्रथम पुजते है वह गजानंदजी नदी नालो में कई वर्षो तक ऐसे ही बिना गली प्रतिमा के रूप में देखने को मिलते है। साथ ही कहाॅ की मानस एक्टीवीटी एकेडमी स्कुल की और से हमारा निवेदन है कि आप प्रतिमा बनाना सीखे और औरो को भी प्रतिमा स्वयं मिट्टी से बनाने को प्रेरित करे। जिससे गजानंदजी महाराज तो प्रसन्न रहेगे ही व वह प्रशन्न रहे है हमारे घर में सुख समृद्धि बनी रहेगी। इस अवसर पर स्कुल प्राचार्य श्रीमति सीमा-सुशील जैन,श्रीमति मोना जैन,शिल्पा सोनी,आयुषी बैरागी,दर्शना जैन,पुर्वी जैन,सुरभी जैन,शिवानी सोनी,कविता हामड़,धर्मेन्द्र कुमावत उपसिथत थे। वही समस्त स्कुली छात्रो को स्कुल स्टाप द्वारा घर से मिट्टी के गणेशजी बनाकर स्कुल में लाने को पे्ररित किया व कहाॅ की जो अच्छी प्रतिमा बनाकर लायेगा उन्हे पोरितोषिक भेट किया जावेगा।
Tags
jhabua
