झाबुआ के राजा का झाबुआ पहुचने से पूर्व पिटोल में हुआ स्वागत | Jhabua ke raja ka jhabua pahuchne se purv pitol main hua swagat

झाबुआ के राजा का झाबुआ पहुचने से पूर्व पिटोल में हुआ स्वागत

झाबुआ के राजा का झाबुआ पहुचने से पूर्व पिटोल में हुआ स्वागत

झाबुआ (अली असगर बोहरा) - शहर के कस्तूरबा मार्ग पर जेकेआर ग्रुप द्वारा गणेशोत्सव के दौरान झाबुआ की सबसे बड़ी गणेश प्रतिमा झाबुआ का राजा विराजित की जाती है। प्रतिमा गुजरात के वड़ोदरा शहर से लायी जाती है झाबुआ पहुचने से पूर्व पिटोल पहुचने पर संजय अरोड़ा ने मूर्ति लेने गए मंडल के सदस्यों जेकेआर ग्रुप का स्वागत कर विश्राम व भोजन की व्यवस्था की। संजय प्रतिवर्ष इस प्रकार से झाबुआ का राजा कास्वागत करते है व्यस्थापक मंडल के साथ ही वे अपने परिवार के लोगो आस पड़ोसियों सहित अपने जान पहचान के लोगो  मित्रो को भी भोजन हेतु आमंत्रित करते है।

कौन है संजय अरोडा

संजय अरोड़ा जो की पेशे से होटल व्यवसायी है पिटोल में नेशनल हाईवे पर दिल खुश रेस्टोरंट के नाम से उनका रेस्टोरंट है माध्यमवर्गीय होकर भी संजय क्षेत्र में सामाजिक धार्मिक राष्ट्रीय गतिविधियों का संचालन अपने अलग ही अंदाज में करते है। जब हाईवे पर चोबीसो घंटो का जाम लगा हो ऐसे में व्यवसाय जोरो पर चल रहा हो लेकिन तब भी संजय अपनी दुकान छोड़ 8 किमी तक के लगे जाम में फसे राहगीरों को निशुल्क चाय नाश्ता देने पहुच जाते है और जब मौका हो गणतंत्र दिवस का अपने रेस्टोरंट को पूरी सिद्धत से सजाते है ढोल बजाकर नाचने गाने के साथ ही पुरे गाँव सहित राहगीरों को निशुल्क चाय नाश्ता भी करवाते है और ये अभी अभी से नहीं लगातार पिछले 17 वर्षो से सतत करते आ रहे है इसके साथ ही हमेसा क्षेत्र की समस्त सामाजित धार्मिक गतिविधियों में तन मन धन से सहयोग हेतु तैयार रहते है।

Post a Comment

Previous Post Next Post