तालाब में डूबने से भवरसिंह हाड़ा की हुई मौत | Talab main dubne se bhavar singh hada ki hui mout

तालाब में डूबने से भवरसिंह हाड़ा की हुई मौत

तालाब में डूबने से भवरसिंह हाड़ा की हुई मौत

मेघनगर (जिया उल हक कादरी) - थाना के अंतर्गत बड़ा घोसलिया निवासी भवरसिंह पिता देवसिंह हाड़ा उम्र 40 वर्ष की तालाब में डूबने से मौत हो गई प्राप्त जानकारी के अनुसार भंवर सिंह गांव के समीप तालाब के किनारे बना शिवजी के मंदिर पर कल करीबन साम 4 बजे घर से दर्शन करने के लिये निकला था कि हादसा हुआ । वही पास में ही कुछ दूरी पर छोटे-छोटे बच्चे खेल रहे थे तभी एक युवक को तालाब में डूबता हुआ देख जोर जोर से चिल्लाने लगे। वही पास में ही एक ईंट का भट्टा था नरावरसिंह हाड़ा का तभी नरवर सिंह हाड़ा ने बच्चो की चिलाने की आवाज सुनी और दौड़ कर आया और देखा कि एक यवक पानी डूब पड़ा है और उसका घुटना दिख रहा हैं तभी नरवर ने तालाब के पानी में जा कर देखा तो वह युवक भवरसिंह हाड़ा ही था तभी नरवरसिंह ने गांव वालों को सूचना दी तभी गांव के लोग व भवरसिंह का भाई दौड़ कर आये और शव को तालाब में से निकाल कर ट्रेक्टर से घर लेगये । गांव के लोगो ने थाना मेघनगर पर सूचना दी तभी पुलिस मौके पर पहुँची । पुलिस द्वारा शव को मेघनगर के  स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहाँ शव का पोस्टमार्टम कर शव को परिजन के सुपरुत कर दिया पुलिस जानकारी अनुसार भवरसिंह की मौत तालाब में डूबने से ही हुई हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post