झाबुआ के लोक युवा कलाकार ने राजगढ़ में जाकर दिया मिट्टी से गणेशजी की मूर्तियां बनाने का प्रषिक्षण | Jhabua ke lok yuva kalakar ne rajgad main jakar diya mitti se ganeshji ki murtiya banane ka prashikshan

झाबुआ के लोक युवा कलाकार ने राजगढ़ में जाकर दिया मिट्टी से गणेशजी की मूर्तियां बनाने का प्रषिक्षण

झाबुआ के लोक युवा कलाकार ने राजगढ़ में जाकर दिया मिट्टी से गणेशजी की मूर्तियां बनाने का प्रषिक्षण

संस्था स्टॉफ सहित सरदारपुर विधायक एवं राजगढ़ नगर परिषद् अध्यक्ष ने की प्रसंशा

झाबुआ (मुर्तुजा भाई पिटोल वाला) - शहर की संस्था लोक रंग झाबुआ के युवा कलाकार आषीष पांडे ने अपनी कला और हुनर का प्रदर्षन राजगढ़ में न्यू मधुकर पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल जाकर किया। श्री पांडे ने आगामी 2 सितंबर से शुरू होने वाले गणेषोत्सव पर्व को लेकर विद्यालयलीन छात्र-छात्राओं को मिट्टी से सुंदर-सुंदर गणेषजी बनाने का प्रषिक्षण दिया, जिसे संस्था स्टॉफ सहित राजगढ़ के विधायक एवं नगर परिषद् ने भी सराहा और कलाकार की प्रसंषा की। 

लोक रंग के कलाकार आषीष पांडे ने बताया कि उन्हांने राजगढ़ जाकर यहां न्यू मुधकर पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल में इक्को फ्रेंडली गणेषजी बनाना बच्चों को सीखाया। उक्त प्रषिक्षण कार्यक्रम में उक्त स्कूल के विद्यार्थियों के अलावा न्यू टेलेंट पब्लिक हायर सेकेंडी स्कूल, सिद्धी साई अकेडमी, रिद्धी-सिद्धी इंटरनेषनल स्कल, मानस हायर सेकेंडरी स्कूल, सरस्वती षिषु मंदिर राजगढ़ के बच्चों ने भी शामिल होकर कलाकार श्री पांडे से मिट्टी से गणेषजी बनाना सीखा। बाद बनाए गए गणेषजी की मूर्तियों की गणेषोत्सव पर्व पर अपने घरों में स्थापित करने की भी बात कहीं। विभिन्न संस्थाआें के करीब 450 बच्चों ने प्रषिक्षण प्राप्त किया और 50 से ज्यादा गणेषजी की मूर्तियां बनाई।

विधायक एवं नगर परिषद् अध्यक्ष ने की प्रसंषा

बाद इस कार्य की न्यू मधुकर राजगढ़ पब्लिक हायर सेकेंडी स्कूल के निदेषक रोहित जैन, प्राचार्य श्रीमती अलका जैन, कार्यक्रम प्रमुख राहुल व्यास आदि ने प्रसंषा करते हुए उनका आभार माना। वहीं राजगढ़ विधायक प्रताप ग्रेवाल एवं नगर परिषद् अध्यक्ष भंवरसिंह बारोड़ ने भी युवा कलाकार श्री पांडे के इस कार्य की सराहना की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post