सज्जन रोड़ पर छोटे तालाब के सामने नगरपालिका ने निर्मित किया आदर्श शौचालय
जानिए क्या है इसमें खास सुविधा, जानकर आप भी कहेंगे इसे आदर्श शौचालय
झाबुआ (अली असगर बोहरा) - शहर के सज्जन रोड़ पर छोटे तालाब के सामने वर्षो पूर्व निर्मित सार्वजनिक शौचालय, जो पिछले कुछ समय पूर्व अत्यधिक गंदगी एवं दुर्दषा का षिकार हो गया था, उसका कायाकल्प नगरपालिका ने करते हुए इसे आदर्ष शौचालय के रूप में स्थापित किया है। यहां नपा के सेनेट्री प्रभारी कमलेष जायसवाल एवं सहायक स्वच्छता निरीक्षक टोनी मलिया द्वारा अथक प्रयास कर ऐसी खास सुविधाएं प्रदान की गई है, जो आज उच्च वर्ग के लोगों के मकानां में लगे शौचालयों में होती है। आप भी इन सुविधाओं को देखने एवं जानने के बाद वाकई में इसे आदर्ष शौचालय ही कहेंगे।
नगरपालिका झाबुआ अध्यक्ष श्रीमती मन्नूबेन डोडियार एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारीएलएस डोडिया तथा स्वास्थ्य अधिकारी यूनूस उद्दीन कुरैषी के मार्गदर्षन में सेनेट्री प्रभारी कमलेष जायसवाल एवं सहायक स्वच्छता निरीक्षक टोनी मलिया द्वारा अपनी टीम के साथ तैयार किए गए इस शौचालय को स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 की थीम पर तैयार किया गया है। सबसे पहले शौचालय की रंगाई-पुताई एवं सफाई कर इसे एक नए रूप में डेवलप किया है। बाद चार कक्षों में निर्मित, जिसमें दो पुरूषों के साथ विषेष रूप से महिलाओं के लिए एक कक्ष एवं दिव्यांगजनों के लिए भी एक कक्ष बनाया गया है। शौचालय की दीवारों पर सुंदर लेखन के साथ पुरूष कक्ष के आगे पुरूष का चित्र एवं महिला कक्ष के आगे महिला का चित्र बनाया है। साथ ही हरियाली का संदेष देते हुए सुंदर फूल-पत्तियों के चित्र बनाए गए है। शौचालय में 24 घंटे पानी के इंतजाम के लिए ऊपर पानी की बड़ी टंकी लगाई है, ताकि इसका उपयोग करने वालो को पानी की दिक्कत ना आए। ऊपर स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 का बोर्ड भी लगाया है।
यह जानकर होंगे हैरान
आगे आप यह जानकर हैरान होंगे, आज जहां अधिकांष मध्यम वर्ग के परिवारों के घरों पर शौचालयों में भी वेस्टर्न सीट नहीं लगी हुई है, लेकिन कमलेष जायसवाल एवं टोनी मलिया द्वारा यहां दिव्यांगजन, जिन्हें बैठने में परेषानी आती है, उनके लिए वेस्टर्न सीट भी लगाई है, जो आम तौर पर आज उच्च वर्ग के लोगों के मकानों में यह सुविधा देखने को मिलती है। इसके अलावा किषोरी, बालिकाओं के लिए शौच एवं बाथरूम के बाद उपयोग के लिए सेनेट्री नेपकीन मषीन लगाई है, इस हेतु इंसुलेटर मषीन भी अलग से लगाई गई है। इसके अलावा सामान्य सुविधाओं में शौच एवं बाथरूम के बाद हाथ धोने हेतु लिक्वीड, शॉप, दर्पण (मिरर), तोलियां, पेपर, नेपकीन जैसी सामग्री भी रखी गई है, तो कहेंगे ना आप इसे झाबुआ का आदर्ष शौचालय, वहीं श्री जायसवाल एवं श्री मलिया के अनुसार नगर के दो अन्य सार्वजनिक शौचालय, जिसमें बस स्टेंड एवं जिला चिकित्सालय परिसर पर भी स्थित शौचालय में किषोरी एवं बालिकाओं हेतु सेनेट्री नेपकीन मषीन लगाकर इस सुविधा का लाभ मात्र 5 रू. शुल्क मषीन में डालकर ले सकते हैं। नगरपालिका द्वारा निर्मित किए गए इस आदर्ष शौचालय की शहरवासियों द्वारा भूरी-भूरी प्रसंषा की जा रहीं है।
Tags
jhabua
