जन्माष्टमी पर हुए विभिन्न स्कूलों में अनेक आयोजन | Janmashtami pr huve vibhinn schoolo main anek ayojan

जन्माष्टमी पर हुए विभिन्न स्कूलों में अनेक आयोजन

जन्माष्टमी पर हुए विभिन्न स्कूलों में अनेक आयोजन

फैंसी ड्रेस में राधा-कृष्ण, सैनिक, सेठ के बीच मोदी भी दिखाई दिये

थांदला (कादर शेख) - श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर कृष्ण की बाल लीला शासकीय - अशासकीय सभी विद्यार्थियों में देखने को मिली। स्थानीय अणु पब्लिक स्कूल, संस्कार पब्लिक स्कूल, आइडियल स्कूल, वैद्य विद्या निकेतन, सेंट फ़्लोरा, हिलामया एकेडमी, बचपन पब्लिक स्कूल, मेट्रो पब्लिक स्कूल, फ्लावरलेट, अपूर्व पब्लिक स्कूल सहित अनेक संस्थाओं ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। आयोजन में खासकर छोटे बच्चों में ज्यादा उत्साह नजर आया। स्कूल मैनेजमेंट ने बच्चों के लिये खास तौर पर फैंसी ड्रेस का आयोजन किया जिसमें बच्चों को नए लुक देने में माता - पिता ने भी कोई कसर नही छोड़ी। 

जन्माष्टमी पर हुए विभिन्न स्कूलों में अनेक आयोजन

जन्माष्टमी पर आयोजन होने से राधा-कृष्ण के रूप में अनेक बच्चें दिखाई दिए तो वही राष्ट्रप्रेम की झलक के रूप में सैनिक के विभिन्न रूप भी दिखाई दिए। फैंसी ड्रेस में नेता, कामवाली बाई, सेठ, सेठानी के साथ नेता भी दिखाई दिए। हाल ही में कश्मीर से धारा 370 हटाने के मामले को लेकर अखण्ड भारत के लिये चर्चा में आये देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी आकर्षण का केंद्र बने। उनके द्वारा बोले गए छोटे छोटे संवाद व बच्चों के नन्हे अवतार सबका मन मोह रहे थे। फेंसी ड्रेस में नन्हे बच्चों के माता - पिता के साथ आयोजक व अतिथियों ने भी खूब सेल्फी ली।

Post a Comment

Previous Post Next Post