मिट्टी के गणेश जी बनाओे प्रतियोंगीता में आप भी ले सकते हिस्सा
थांदला (कादर शेख) - अगर आप पर्यावरण प्रेमी है ओर अपने गणेश जी आप स्वयं निर्माण कर अपनी श्रद्धा व्यक्त करना चाहते है तो आप अपनी प्रतिभा ओर प्रकृति प्रेम को ओर अधिक निखार सकते है नगर विकास समिति द्वारा मिट्टी के गणेश जी बनाओं प्रतियोगीता का आयोजन नगर में किया जा रहा है। इस प्रतियोगीता में किसी उम्र या वर्ग की बाध्यता नही है नगर का या अंचल का कोई भी व्यक्ति इस प्रतियोगीता में हिस्सा ले सकता है। समिति द्वारा लगातार तिसरे वर्ष गणेश चतुर्थी के पुर्व इस प्रतियोगीता का आयोजन किया जा रहा है। पिछले 2 वर्षो में सेकड़ो बच्चो ने इस प्रतियोगीता में हीस्सा लेकर अपने प्रकृति प्रेम को प्रदर्शीत किया था समिति के सदस्यों का कहना है कि इस वर्ष प्रतियोगीयो की संख्या दुगनी होगी चुकि प्रतिभागीयों को प्रतिमा घर से तैयार करके लाना है व इस वर्ष थांदल सहीत अचंल के भी विद्यार्थी व आम लोग इसमें हिस्सा ले सकेगे।
प्रतियोगीता 1 सितम्बर रविवार को दोप. 2 बजे स्थानीय इडोर स्टेडियम पर ही आयोजित कि जावेगी। प्रतियोगीता को 2 वर्गो में विभाजीत किया गया है जिसमें नर्सरी से आठंवी तक व दुसरे वर्ग में मुक्त रुप से कोई भी नगर का व्यक्ति सम्मीलित होकर प्रतिभागी बन सकता है। प्रतिभागी अपने द्वारा निर्मीत प्रतिमा प्रतियोगीता के उपरान्त घर ले जाकर विराजीत कर सकते है व दोनो वर्गो के प्रतियोगीयों को पुरस्कार प्रथम 1001 रु,द्वितीय 501 रु एवं तृतिय 301 रु के पुरस्कार से आयोजन में ही वितरीत किये जावेगें साथ ही सभी प्रतिभागीयों को प्रशस्ती पत्र एवं सांत्वना पुरस्कार भी प्रतियोगीता के दिन ही वितरित किये जावेगे। समिति के सदस्यों ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण के प्रयास में इस प्रतियोगिता के माध्यम से जन जागरुकता लाना व घर घर मिट्टी के गणेशजी विराजीत करना समिति का लक्ष्य है। गत वर्ष इस प्र्रतियोगीता के माध्यम से तकरिबन 250 घरों मे मिट्टी के गणेशजी विराजीत हुए थे।
Tags
jhabua
