धार /राजगढ़ । मंगलवार दोपहर 2ः30 बजे सरदारपुर विकासखंड मुख्यालय से करीब 7 किमी दूर स्थित अहमद-बोला के बीच बहने वाली माही नदी के बीच एक युवक तेज धार के चलते बह गया। हालांकि पुलिया से महज 20 फीट दूरी पर युवक ने पत्थर पकड़कर खुद को बचा लिया।
जानकारी के मुताबिक मुकेश पिता सरदार नीनामा निवासी आंबा जूनापानी अपने कुछ साथियों के साथ मछली पकड़ने आया था दोपहर करीब 2:30 बजे जब वे घर की ओर लौट रहे थे तो पुलिया पार करते समय उसका पैर फिसल गया पानी का बहाव ज्यादा होने के कारण वह करीब 20 फीट तक बह गया। जिसे बचाने के लिए शाम 5:00 बजे ग्राम अहमद के ही सोमा ने युवक को बचाने के लिए रस्सी और ट्यूब के माध्यम से उस तक पहुंचा लेकिन सोमा का भी पैर फिसलने के कारण वह भी करीब 100 फीट दूरी तक भर गया और सोमा ने भी पत्थर को पकड़ कर अपनी जान बचाई।
![]() |
| Add caption |

6 घंटे बाद निकाला बाहर
गौरतलब है कि मुकेश दोपहर करीब 2:30 बजे पुलिया से रहा था इसके चलते 5:30 बजे रेस्क्यू टीम ने मौके पर पहुंचकर युवक को बाहर निकालने की जद्दोजहद प्रारंभ की टीम ने लगातार तीन घंटे की मशक्कत के बाद दोनों ही युवकों को सुरक्षित बाहर निकाला। एसडीएम महेश बड़ौले ने बताया कि रेसक्यू टीम और धार व आसपास से होमगार्ड जवानों की मदद से दोनों युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है जिन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरदारपुर ले जाया गया है जहां उनका उपचार जारी है।