न्याय पंचायत स्तरीय स्कूल चलो अभियान रैली निकाली

न्याय पंचायत स्तरीय स्कूल चलो अभियान रैली निकाली

न्याय पंचायत स्तरीय स्कूल चलो अभियान रैली निकाली

बलरामपुर( प्रमोद पाण्डेय) - न्याय पंचायत मनोहरापुर शिक्षा क्षेत्र पचपेड़वा बलरामपुर की स्कूल चलो अभियान रैली न्याय पंचायत प्रभारी संजय कुमार त्रिपाठी की अगुवाई में निकली गयी जिसमे न्याय पंचायत के सभी पच्चीस विद्यालयों के प्रभारीगण एवं स्थानीय प्रतिनिधि तथा अभिभावकों ने भी प्रतिभाग किया।इस रैली के माध्यम से बच्चों को स्कूल भेजने के लिए अभिभावकों को जागरूक किया गया।'सब पढ़ें सब बढ़ें',शिक्षा है अनमोल रतन पढ़ने का सब करो जतन'आदि नारों के साथ क्षेत्र भ्रमण के बाद न्याय पंचायत संसाधन केंद्र अचकवापुर में एक जागरूकता सभा की गयी जिसमे संचारी रोगों से बचाव के उपाय पर चर्चा की गयी।बैठक में मुख्य रूप से एनपीआरसीसी संजय त्रिपाठी, ग्राम प्रधान इमरान खान, एसएमसी अध्यक्ष अरविन्द गुप्ता, मो. जकरिया, अली हसन, संतोष कुमार किशोर, संजय यादव, मो. मुस्तफा, रामजी गुप्ता, अवधेश यादव, प्रदीप कुमार, असगर अली, राहुल मिश्रा,अनूप वर्मा, डॉ. रामशरण गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post