भर गया प्रदेश का दूसरा सबसे बड़ा बनेडिया तालाब | Bhar gaya pradesh ka dusra sabse bada banediya talab

प्रदेशभर में बारिश का दौर जारी है


भर गया प्रदेश का दूसरा सबसे बड़ा बनेडिया तालाब

देपालपुर (दीपक सेन) - देपालपुर क्षेत्र में 3 दिनों से तेज और भारी बारिश हो रही है लगातार बारिश के कारण तालाब लबालब हो गया है आसपास के सभी क्षेत्रों में पानी ही पानी नजर आ रहा है 3 दिनों से हो रही है बारिश क्षेत्रफल दृष्टि से मध्यप्रदेश का दूसरा सबसे बड़ा बनेडिया तालाब पूरी तरह से भर चुका है तेज बारिश के कारण तालाब की पाल जिसे पांच कहा जाता है उससे बाहर ओवरफ्लो होकर नीचे की ओर गिरता है किसी यह पानी किसी झरनों के समान मनोहरी लगता है जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग आ रहे है बताया जाता है कि बनेडिया तालाब की पाल का निर्माण 100 साल पहले इंदौर की महारानी अहिल्या देवी ने अपने शासन काल में करवाया था जो कि आज तक मजबूत सलामत है होलकर शासन काल मे तालाब का निर्माण हुआ था।

Post a Comment

Previous Post Next Post