हीरक समाधि महोत्सव के अवसर पर अस्पताल में किया भोजन वितरित
मुरैना (संजय दीक्षित) - जिला चिकित्सालय में सोमवार को भोजन एवं फल वितरण के दौरान मुरैना विधायक रघुराज सिंह कंषाना ने जैन समाज द्वारा किये जा रहे इस पुनीत कार्य की सराहना की ।
ज्ञातव्य हो कि उत्तर भारत के प्रथम दिगम्बर सन्त आचार्य श्री शांतिसागर जी महाराज (छाणी) का हीरक समाधि महोत्सव 2019-20 के अवसर पर परम् पूज्य गुरुदेव सरकोद्धारक आचार्य श्री ज्ञानसागर जी महाराज की पावन प्रेरणा एवं आशीर्वाद से मुरैना जैन समाज के सहयोग से जुलाई माह से निरन्तर जिला चिकित्सालय मुरेना में निःशुल्क भोजन वितिरित किया जा रहा है ।विधायक रघुराज कंषाना ने भी गरीबों को फल एवं भोजन वितरित किया।सहयोग करने वालों में मनोज जैन,सोनू जैन अक्षय जैन,सचिन जैन निलेश जैन,राहुल जैन,गोलू जैन,अभिषेक जैन ,गोरव् जैन आयुष जैन,महेश जैन बंगाली,अदि सभी सदस्य मौजुद रहे।
Tags
murena
