भगवान नागेश्वर की शाही पालकी निकाली | Bhagwan Nageshwar Ki Shahi Palki Nikali

भगवान नागेश्वर की शाही पालकी निकाली


बड़वाह (गोविंद शर्मा) - मध्यप्रदेश के बडवाह में देवादिदेव महादेव नगर के अधिष्ठा भगवान नागेश्वर सावन के तीसरे सोमवार को नगर में भक्तो का हाल जानने के लिये शाही पालकी में सवार होकर नगर भ्रमण पर निकलेगे। इस दौरान पूरा नगर जय शिव, भोले शंभू भोलेनाथ के जयकारे से गुंजायमान हो गया।

नगर हिन्दू संगठन अध्यक्ष संजय मुथा,अनिल राय,मनीष शर्मा कमल व्यास ने बताया की भगवान नागेश्वर महादेव का रुद्राभिषेक होकर मंदिर परिसर से निकली शाही पालकी  नगर के प्रमुख मार्ग कालका माता रोड झंडा चौक एम जी रोड  मेन चौराहा जय स्तम्भ नर्मदा रोड चौराहा नंदा मार्ग होते हुए सराफा बाजार से पुनः देर रात्रि मंदिर प्रागंण पहुची।

नगर में निकलने वाली 32 वी ऐतिहासिक भव्य पालकी यात्रा में नगराधिपति भगवान नागेश्वर के सम्मान में केशरिया ध्वज पताका लिये घुड़सवार बैंड-बाजे, ढोल , तासा, सहित शिवजी की बरात एवं कर्नाटक की चलित नयनाभिराम झांकिया शोभायमान रही।

यात्रा मार्ग पर पालकी का धार्मिक सामाजिक व राजनीतिक संगठनों द्वारा 50 से ज्यादा स्वागत मंच लगाकर पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। पालकी में सवार भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना करने के लिये भक्तो की भीड़ उमड़ती रही, यात्रा को लेकर प्रशासन अलर्ट रहा। एसडीओपी शैलेन्द्र श्रीवास्तव ,टीआई राजेन्द्र बर्मन पूरी तरह सुरक्षा को लेकर मुस्तेद रहे।

Post a Comment

0 Comments