बैंक अधिकारियों की लापरवाही के चलते केंद्रीय सरकार की योजनाओं की फजीहत
राणापुर (ललित बंधवार) - नगर में आसपास के क्षेत्र में लगभग 45 पंचायत है तथा उनके 96 गांव राणापुर क्षेत्र में बैंकों पर लेन देन है तू आश्रित है वही नगर रानापुर में दो राष्ट्रीय कृत बैंक भारतीय स्टेट बैंक व नर्मदा झाबुआ ग्रामीण बैंक है तथा नगर राणापुर में तकरीबन पांच स्थानों पर जनता को बैंक से लेनदेन करने हेतु 5 ATM मशीनें अलग-अलग स्थानों पर लगाई गई है किंतु बैंक अधिकारियों की लापरवाही के चलते हैं उक्त एटीएम मशीनों में हमेशा देखरेख एवं राशि के अभाव में सभी एटीएम अधिकतर समय सूने पड़े रहते हैं क्योंकि उक्त एटीएम मशीनों में उनके संचालन बैंक द्वारा राशि जमा नहीं करवाई जाती है जिसके चलते हैं बैंक से लेन देन करने वाले हैं लोगों को एटीएम मशीनों से रुपयों के अभाव में खाली हाथ वापस लौटना पड़ता है जिसके चलते हैं आम जनता ने आजकल एटीएम मशीनों से दूरियां बना ली है जिसके चलते हैं दोनों राष्ट्रीय कृत बैंकों में लेनदेन करने वालों की अत्यधिक भीड़ देखी जाती है वही बैंकों में स्टाफ की कमी के चलते हैं उपभोक्ताओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है साथ ही साथ उपभोक्ताओं को बैंकों में लंबी-लंबी कतारों में लगना पड़ता है जिससे उनके समय की बर्बादी होती है तथा वे अपने व्यापार व्यवसाय में तथा अन्य कार्यों में अधिकतम समय नहीं दे पाते हैं बैंक के अधिकारी कर्मचारियों द्वारा भी उपभोक्ताओं के साथ बेरुखी पूर्ण व्यवहार किया जाता है अधिकारी कर्मचारियों की मनमानी एवं लापरवाही के चलते एटीएम मशीनों से आम जनता ने जहां दूरियां बना ली वही नगर के आवारा पशु तथा जानवरों ने एटीएम मशीन के केबिनों को अपना आशियाना बना लिया है । नगर की एटीएम मशीनों के केबिनों में आज कल कुत्तो और बकरियों ने अपना घर बना रखा है। एक और जहाँ केंद्र की सरकार और प्रधानमंत्री देश की जनता से अपील करते है कि वे अधिकतम लेनदेन बैंको के माध्यम से करे वही दूसरी और राष्ट्रीयकृत बैंकों की उदासीनता के चलते उपभोक्ताओं की फजीहत हो रही है। अधिकारियों को शिघ्र ही इस और ध्यान देने की जरूरत है, साथ ही नगर की जनता ने प्रायवेट सेक्टर की बैंक नगर में खोले जाने की मांग की है।
Tags
jhabua
