बड़ी ग्राम पंचायतें दो भागों में बटी, कलेक्ट्रेट से आदेश जारी | Badi gram panchayate 2 bhago main bati, collectred se aadesh jari

बड़ी ग्राम पंचायतें दो भागों में बटी, कलेक्ट्रेट से आदेश जारी

बड़ी ग्राम पंचायतें दो भागों में बटी, कलेक्ट्रेट से आदेश जारी

छिंदवाड़ा/अमरवाड़ा (गयाप्रसाद सोनी) - अमरवाड़ा में बहुत सी ऐसी पंचायतें थी जो लगभग 5 गांवों को मिलाकर, तो कहीं 4 गांव को मिलाकर ,तो कहीं 6-6 गांव को मिलाकर बनी हुई थी, पर पंचायतों के नागरिकों के आवेदन अनुसार जिला कलेक्टर परिसर में इसका विचारणीय कथन रखा गया और मूलतः बहुत सी पंचायतों को अलग-अलग भागों में बाटा गया जिसमें कई पंचायतें नई बनी जिसमें कुदवारी पंचायत और मोहली पंचायत भी शामिल है जानकारी अनुसार ग्राम पंचायत कुदवारी  जो कि लगभग 3000 से ऊपर की जनसंख्या बाली पंचायत है जिसमें बर्दिया, झगड़ाबोह, कोसमी और कुदवारी शामिल है, बर्दिया और झगड़ाबोह अलग करके बर्दिया को पंचायत बना दिया गया और वहीं कुदवारी और कोसमी को अलग कर मूलतः कुदवारी को पंचायत बनाया गया है। जो कि पहले से ही पंचायत है, कुदवारी पंचायत में दूरदराज से लोग अपने काम कराने आते थे जिससे उन्हें खासा परेशानियां होती थी अब पंचायत के अलग-अलग होने से लोगों में उत्साह का माहौल है। इसी प्रकार मोहाली भारत में भी पंचायत अलग अलग हो गई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post