हर्षोउल्लास के साथ मनाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव | Harshoullas ke sath manaya shri krishn janmotsav

हर्षोउल्लास के साथ मनाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव


भगवान के जन्मोत्सव के साक्षी बने हजारो भक्त

बड़वाह (गोविंद शर्मा) - मध्यप्रदेश के बडवाह में शुक्रवार रात्री में जैसे ही घड़ी के काटे 12 पर आकर टिके वैसे ही नटखट भगवान श्रीकृष्ण का जन्म शंख घन्टी घड़ियालों नगाड़ो की गगनभेदी गूंज के साथ आलकी की पालकी जय कन्हैयालाल की की जयघोषों के बीच हुआ। मन्दिरो में उमड़ी उत्साहीत हजारो भक्तो की भारी भीड़ भगवान के जन्मोत्सव की साक्षी बनी। इस दौरान जमकर आतिशबाजी की गई,भगवान की महाआरती उतारी गई व माखन मिश्री का प्रसाद बाटा गया। 

बडवाह तहसील के अनेक प्राचीन मन्दिरो में स्थित राधा कृष्ण व गोपाल मन्दिरो में शुक्रवार को भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था के साथ धूमधाम पूर्वक मनाया गया।

बडवाह के प्राचीन सत्ती घाटा स्थित राधाकृष्ण मंदिर, CISF परिसर स्थित राधाकृष्ण मन्दिर सत्यनारायण मन्दिर नागेश्वर स्थित गोपाल मंदिर नर्मदा तट स्थित राधा कृष्ण मंदिर आनन्देश्वर महादेव मंदिर सहित अनेक मठ मंदिरों में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव श्रद्धा,भक्ति और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

इस दौरान मन्दिरो को विधुत साजसज्जा कर सजाया गया
भगवान श्रीकृष्ण का पंचामृत  स्नान कर पूजन-अर्चन किया गया। व नयनाभिराम आकर्षक श्रृंगार कर भगवान को सुसज्जित पालने में विराजित किया गया। मन्दिरो में लगी भक्तो की लम्बी कतार भगवान के पालने को झूला झुलाती रही। गायक कलाकारों द्वारा सुंदर भजनों की प्रस्तुति दी गई।

Post a Comment

Previous Post Next Post