आर्थिक जनगणना करने आये कर्मचारियों को सही जानकारी देकर करे अपना भविष्य सुनिश्चित
पेटलावद (मनीष कुमट) - 2019 की आर्थिक जनगणना सी एस सी द्वारा की जायेगी, जो 2 सितंबर 2019 को चालू हो जायेगी। जिसकी जानकारी एक कार्यशाला का आयोजन झाबुआ जनपद पंचायत में किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता लखनव से आये राणा सर द्वारा की गई। जानकारी जिलाप्रबंधक राहुल जी वाघेला, रणजीत जी द्वारा दी गई। साथ ही मीडिया के माध्यम से जनता से अपील की है कि आपके घर यदि कोई सी एस सी सर्वे करने आता है तो आप उसे सही जानकारी सांझा करे ताकि सरकार द्वारा की जा रही आर्थिक जनगणना को पूरा कर देश की दशा और दिशा दोनों ही तय की जा सके और आम जनता का भविष्य सुनिश्चित हो सके। अतिथि का स्वागत प्रमोद सौलंकी , मितेश जैन द्वारा पुष्पमाला से किया गया। कार्यशाला में जिलेभर के वी एल ई उपस्थिति थे।
Tags
jhabua
