तेज बारिश के बीच जान जोखिम में डालकर करना पड़ रहा रपट पार
पुलिया का अधूरा निर्माण बना बड़ी परेशानी
पेटलावद/रायपुरिया (मनीष कुमट) - क्षेत्र में हो रही भारी बारिश जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है, किसानों के खेत बने तालाब खेतों में फसलें हुई खराब रायपुरिया के तलावपाड़ा के किसानों को माही परियोजना अधिकारियों की लापरवाही भुगतना पड़ रही है। पम्पावती नाले पर बने फूल पर सिर्फ 3 पाइप रखे जाने से किसान हुआ परेशान क्योंकि जब भी नाला उफान पर आता है तो इन किसानों के खेत बन जाते हैं तालाब पिछले दिनों भी यही हालत रही थी लेकिन उनकी समस्या का अभी तक कोई समाधान नहीं किसानों का कहना है कि जब नहर पर पाइप रखे जा रहे थे तो हमने अधिकारियों से कहा था कि एक जगह पर बड़ा पुल बनाया जाए लेकिन हमारी किसी ने भी नहीं सुनी बीते 2 वर्षों से यही हालत हमारे खेतों की हो रही है
रायपुरिया झाबुआ मार्ग रामनगर के समीप बन रहे पूल का निर्माण अभी तक पूरा नहीं हो सका इस वजह से नाला उफान पर आने पर घंटों ट्रैफिक जाम रहता है ग्रामीणजन जान जोखिम को डालकर पार कर रहे हैं पुलिस प्रशासन की तैनाती ही गई उसके बाद भी ग्रामीणजनों में कोई असर नहीं दिख रहा है जबकि आए दिन दुर्घटना घट रही है स्कूली बच्चे भी अस्थाई रपट से पार हो रहे हैं आखिर क्या कारण है कि पूल का कार्य अभी तक पूरा नहीं हो सका सूत्र ऐसा बता रहे हैं कि पुल निर्माण कंपनी के ठेकेदार को पेमेंट नहीं हो पाया है ऐसा बताया जा रहा है इस वजह से कार्य रुका हुआ है।
Tags
jhabua

