5 सितंबर को उत्साह के साथ मनाया जाएगा शिक्षक दिवस | 5 September ko utsah ke sath manaya jaega shikshak divas

राज्य शिक्षा केंद्र के निर्देष पर प्रदेश के समस्त शासकीय-अशासकीय स्कूलों में 5 सितंबर को उत्साह के साथ मनाया जाएगा शिक्षक दिवस

5 सितंबर को उत्साह के साथ मनाया जाएगा शिक्षक दिवस

राज्य शिक्षा केंद्र संचालक ने समस्त जिलों के कलेक्टरों को जारी किए आदेश

झाबुआ (अली असगर बोहरा) - राज्य षिक्षा केंद्र भोपाल द्वारा मप्र के समस्त शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों में 5 सितंबर को भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिवस पर षिक्षक दिवस का आयोजन किए जाने हेतु प्रदेष के समस्त जिलां के कलेक्टरों को एक अत्यंत आवष्यक-पत्र के माध्यम से आदेषित किया है। जिसमें षिक्षक दिवस शालाओं में किस प्रकार मनाया जाए एवं इस दौरान क्या-क्या कार्यक्रम एवं गतिविधियां की जाए, इसकी भी पत्र में रूपेरखा प्रस्तुत की है। इसी क्रम में झाबुआ जिले में कलेक्टर प्रबल सिपाहा एवं जिला पंचायत सीईओ संदीप शर्मा के मार्गर्षदन में शालाओं में निर्धारित किए गए कार्यक्रम किए जाएंगे।

यह जानकारी देते हुए जिला षिक्षा केंद्र के सहायक परियोजना समन्वयक झाबुआ संजय सिकरवार ने बताया कि राज्य षिक्षा केंद्र भोपाल के संचालक श्री आयरीन सिंधिया जेपी द्वारा जारी किए गए पत्र में कहा गया है कि स्कूली बच्चों में षिक्षा के प्रति रूचि जागृत करने एवं बच्चां में डॉ. राधाकृष्णजी के विचारां को पहुंचाने एवं षिक्षकों के महत्व को दर्षाते हुए षिक्षकों को प्रोत्साहित करने की दृष्टि से इस वर्ष उक्त आयोजन शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों में भव्य स्तर पर किया जाए। इस दौरान षिक्षक दिवस पर दो दिन 4 एवं 5 सितंबर को आयोजन किए जाए, 4 सितंबर को स्कूलों में प्रार्थना सभा के दौरान बच्चों को डॉ राधाकृष्णनजी के जीवन परिचय के साथ उनसे जुड़े हुए विभिन्न प्रसंगों को षिक्षकों द्वारा बताए जाने, 5 सितंबर को षिक्षक दिवस मनाने हेतु एक दिन पूर्व 4 सितंबर को संपूर्ण रूपरेखा सें बच्चों को अवगत करवाने, प्रत्येक बच्चों को षिक्षक दिवस के दिन होने वाले समारोह में कुछ ना कुछ अभिव्यक्ति प्रस्तुत करने हेतु तैयारी करने हेतु निर्देष दिए जाने, 5 सितंबर को शाला स्तर पर आयोजन का संपूर्ण दायित्व बाल केबिनेट के माध्यम से बच्चों को देने, षक्षक दिवस पर बच्चों के माध्यम से ही कक्षाओं का संचालन सुनिष्चित किए जाने, बच्चों की समय सारणी अनुसार विषयवार कक्षाएं संचालित करने, उच्च कक्षाओं के बच्चों द्वारा अपनी जूनियर कक्षाओं के षिक्षक, बच्चों के साथ खेलकूद साहित्यिक, सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएं।

बच्चें करे शाला परिसर एवं कक्षों की सजावट

बच्चों द्वारा षिक्षक दिवस पर शाला परिसर एवं कक्षों की साज-सज्जा की जाएं,, अपने विद्यालय के षिक्षकों को सम्मान-पत्र, पोस्टर, कार्ड गुलदस्ता आदि भेंटकर बच्चों द्वारा सम्मानित करने हेतु उन्हें प्रेरित करने, यदि संबंधित शाला से सेवानिवृत्त हुए षिक्षक आसानी से उपलब्ध हो सकते है, तो 5 सितंबर को उन्हें भी आमंत्रित करने एवं 4 तथा 5 सितंबर को शाला स्तर पर बच्चों एवं षिक्षकां के मध्य विभिन्न खेलकूद एवं साहित्यिक, सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं आयोजित करने, ताकि बच्चों में षिक्षक के प्रति आपसी समन्वय एवं सद्व्यवहार बढ़ सके, आदि कार्यक्रम एवं गतिविधियां करने के निर्देष राज्य षिक्षा केंद्र संचालक द्वारा प्रदान किए गए है।

झाबुआ विकासखंड में भी उत्साह के साथ मनाया जाएगा षिक्षक दिवस

सहायक परियोजना समन्वयक श्री सिकरवार ने आगे बताया कि झाबुआ विकासखंड में भी समस्त प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं में कलेक्टर प्रबल सिपाहा एवं जिला पचांयत सीईओ संदीप शर्मा के मार्गदर्षन में षिक्षक दिवस पर 2 दिनों 4 एवं 5 तिसंबर को उक्त निर्धारित कार्यक्रम एवं गतिविधियां की जाएगी। 

Post a Comment

Previous Post Next Post