5 हज़ार रूपए का फरार ईनामी बदमाश 60 लीटर अवैध शराब के साथ पकड़ाया
बडवाह (गोविंद शर्मा) - मध्यप्रदेश के बडवाह में पुलिस ने 14 माह से फरार 5000 रूपये के ईनामी आरोपी 31 वर्षीय टोनु उर्फ नर्मदाशकर पिता भागीरथ कडेरा साल निवासी तिल भाण्डेश्वर मार्ग बडवाह को मोटर सायकल पर 60 लीटर अवैध शराब के जयंती माता रोड से पकड़ा है।
थाना प्रभारी श्री राजेन्द्र बर्मनने बताया कि जिले में पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चल रहे अवैध मादक पदार्थ व शराब जुआ सट्टा की धर पकड़ को लेकर मुखबीर से मिली सूचना पर जयंती माता रोड पर काले रंग की बिना नम्बर की मोटर सायकल पर दो प्लास्टिक की कैनो में 60 लीटर अवैध हाथ भट्टी की कच्ची महुआ शराब के साथ ले जाते हुए आरोपी टोनु को पुलिस टीम के एसआई दीपक यादव प्रधान आरक्षक कृष्णपालसिंह सहित नितिन, जितेन्द्र व शैलेन्द्र की टीम ने घेराबंदी कर पकड़ा।
पकड़ा गया आरोपी बडवाह थाने के अन्य प्रकरणो सहित विगत 14 माह से फरार था। आरोपी पर 5000 रूपये का नगद इनाम पुलिस अधीक्षक खरगोन व्यारा घोषित किया गया था।
Tags
khargon
