5-5 हजार रूपये के फरार ईनामी आरोपी दोनो सगे भाई गिरफ्तार

5-5 हजार रूपये के फरार ईनामी आरोपी दोनो सगे भाई गिरफ्तार

5-5 हजार रूपये के फरार ईनामी आरोपी दोनो सगे भाई गिरफ्तार

जबलपुर - पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री अमित सिंह (भा.पु.से.) द्वारा गम्भीर प्रकरणों में फरार तथा फरार ईनामी उद्घोषित आरोपियों की पतासाजी कर सभी की गिरफ्तारी हेतु जिले मे पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को आदेशित किया गया है। आदेश के पालन में   अति. पुलिस अधीक्षक शहर श्री राजेश कुमार त्रिपाठी, अति. पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ रायसिंह नरवरिया अति. पुलिस अधीक्षक दक्षिण डॉ. संजीव उइके, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ( अपराध ) श्री शिवेश िंसह बघेल के मार्ग निर्देशन में नगर पुलिस अधीक्षकों के द्वारा अपने अपने अनुभाग के थाना प्रभारियों कें द्वारा कार्यवाही करायी जा रही है। 

थाना भेडाघाट के अपराध क्रमांक 207/18 धारा 147,420,506,34 भादवि के प्रकरण में फरार आरोपी टिक्कू उर्फ टेक सिंह, एवं नोने सिंह की गिरफ्तारी पर 5-5 हजार रूपये का ईनाम पुलिस अधीक्षक जबलपुर द्वारा उद्घोषित किया गया था।  उक्त दोने फरार आरोपियों को बेलखेडा पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है। 
          
आज दिनॉक 1-8-19 को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि थाना सुआतला जिला नरसिंहपुर अन्तर्गत ग्राम विक्रमपुर में झलोन निवासी ईनामी आरोपी नोने सिंह एवं टिक्कू सिंह छिपे हुये है। सूचना पर घेराबंदी कर टिक्कू उर्फ टेक सिंह उम्र 38 वर्ष एवं नोने सिंह उम्र 41 वर्ष निवासी ग्राम झलोन थाना बेलखेडा को पकडा गया। 
             
उल्लेखनीय है कि थाना बेलखेड़ा अन्तर्गत ग्राम मातनपुर में दिनॉक 10-7-19 को टिक्कू एवं नोने सिंह ने अपने साथियो के साथ मिलकर यशपाल लोधी के साथ मारपीट की थी, अनिल सिंह लोधी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 199/19 धारा 147,294,323, 506,34 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। उक्त प्रकरण में विधिवत गिर्फतारी करते हुये थाना भेडाघाट को उक्त फरार ईनामी आरोपियों के पकडे जाने की सूचना दी गयी, सूचना पर थाना भेडाघाट पुलिस द्वारा भी विधिवत गिरफ्तारी की गयी है। 
              
आरोपियों को गिरफ्तार करने में एसडीओपी पाटन श्री एस.एन. पाठक, के नेतृत्व में थाना प्रभारी बेलखेडा श्री आसिफ इकबाल, उप निरीक्षक रोही ज्योतिषि आरक्षक संदीप घोषी, प्रताप सिंह की सराहनीय भूमिका रही। 

Comments

Popular posts from this blog

कलेक्टर दीपक सक्सेना का नवाचार जो किताबें मेले में उपलब्ध वही चलेगी स्कूलों में me Aajtak24 News

पुलिस ने 48 घंटे में पन्ना होटल संचालक के बेटे की हत्या करने वाले आरोपियों को किया गिरफ्तार girafatar Aaj Tak 24 News

कुल देवी देवताओं के प्रताप से होती है गांव की समृद्धि smradhi Aajtak24 News