पाॅलिटेक्निक काॅलेज ने कायम रखा अपना दबदबा, रात 11.55 पर फोड़ी दही-हांड़ी
आलकी की पालकी, जय कन्हैयालाल की, से गूंजा राजवाड़ा परिसर
झाबुआ (अली असगर बोहरा) - शहर के ह्रदय स्थल राजवाड़ा पर 23 अगस्त, शुक्रवार रात 8 बजे से श्री जन्म कृष्ण जन्मोत्सव समिति द्वारा इस वर्ष 16वां दही-हांडी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें हर बार की तरह इस बार भी दही-हांडी फोड़ की विजेता टीम पाॅलिटेक्निक काॅलेज झाबुआ रहीं। कान्हा बनने का सौभाग्य टीम के मोहित गंगवाल को मिला। जिसने दही-हांड़ी पर लटककर श्रीफल से हांड़ी को फोड़कर उसमें से माखन-मिश्री नीचे बरसाया। दही हांडी ठीक रात 11.55 बजे फूटी। इसके साथ ही पूरा राजवाड़ा परिसर आलकी की पालकी .... जय कन्हैयालाल की ... के जयघोष के साथ गूंज उठा। दही-हांड़ी प्रतियोगिता से पूर्व इंदोर से पधारे मिमीक्री आर्टिस्ट राजेष खन्ना फेम साबिर शाह ने राजवाड़ा पर हजारों की संख्या में उपस्थित लोगों का भरपूर मनोरंजन किया।
आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय सांसद गुमानसिंह डामोर, भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाष शर्मा, कलेक्टर प्रबल सिपाहा, पुलिस अधीक्षक विनीत जैन, जिला पंचायत सीईओ संदीप शर्मा, युवा कांग्रेस नेता डाॅ. विक्रांत भूरिया, समिति के अध्यक्ष पूर्व विधायक जेवियर मेड़ा, संरक्षक यषवंत भंडारी, दौलत भावसार, वरिष्ठ समाजसेवी विद्याषरण शर्मा, अजय रामावत, अषोक शर्मा, मोहनभाई माहेष्वरी, एसडीएम अभयसिंह खराड़ी, कार्यक्रम संयोजक नीरजसिंह राठौर उपस्थित थे। कार्यक्रम रात ठीक 8 बजे से आरंभ हुआ। सर्वप्रथम मिमीक्री आर्टिस्ट साबिर शाह ने शुरूआत फेम राजेष खन्ना की आवाज निकालकर की। बाद सत्यम् षिवम् सुंदरम् .... सुंदर गीत प्रस्तुत किया। श्री कृष्ण के भजन गाने के साथ उनके द्वारा अमरीष पुरी, सनी देओल, नाना पाटेकर सहित अन्य फेमस अभिनेता-अभिनेत्रियों की आवाज लगाकर उपस्थितजनों को खूब गुदगुदाने के साथ देषभक्ति गीत की उनके साथ जिला पंचायत के सुनिल सक्सेना द्वारा प्रस्तुति देकर लोगों को काफी रोमांचित भी किया।
दो बार किया गया हांड़ी को नीचे
रात ठीक 9.30 बजे से दही-हांड़ी फोड़ प्रतियोगिता शुरू हुई। जिसमें कुल 5 टीमों में पाॅलिटेक्निक काॅलेज, माधोपुरा टीम, विवेकानंद काॅलोनी की टीम, जय चामुंडा ग्रुप गोपालपुरा एवं समुद्र के लूटेरे के नाम से बनी एक टीम ने अपना भाग्य आजमाते हुए अपना-अपना नंबर आने पर ढोल-धमाकों के साथ युवा ग्वालों ने पेनल बनाकर दही-हांडी फोड़ने का प्रयास किया। पहले राउंड में कोई भी टीम दही-हांडी फोड़ने में कामयाब नहीं हो सकी, जैसे ही टीम नीचे गिरती, कृष्ण भक्तों में आलकी की पालकी .... जय कन्हैयालाल की जयघोष गूंज उठते। दूसरी बार फिर टीमों ने अतिथियों द्वारा चिट्ठीयों के अनुसार नामों का चयन करने पर पांचों टीमों ने दही-हांडी फोड़ने का भरपूर प्रयास किया, लेकिन सफलता मिली। इस बीच रात 11 बजने पर समिति के निर्णय अनुसार दही-हांडी की ऊंचाई कुल 30 फिट से घटाकर करीब 3 फिट नीचे की गई, फिर चिट के माध्यम से टीमों को मौका दिया, लेकिन पांचों टीम फिर मटकी फोड़ने में नाकामयाब ही रहीं। अंततः रात करीब 11.30 पुनः मटकी को डेढ़ से दो फिट नींचे किया।
पाॅलिटेक्निक काॅलेज की मजबूत टीम ने कामयाबी हासिल की
अंततः पाॅलिटेक्निक काॅलेज के युवाआंे की मजबूत टीम, जो इससे पूर्व दो बार दही-हांडी के करीब पहुंचने के बाद भी पैनल गड़बड़ाने से किसी कारणवष हांडी नहीं फोड़ पाई थी, इस बार उन्होंने अपनी सूझबूझ और कड़ी प्लानिंग का परिचय देते हुए रात ठीक 11.55 पर दही-हांडी फोड़ फिर से अपना दबदबा कायम कर लिया। टीम के युवा मोहित गंगवाल ने हांडी पर चढ़कर उसे श्रीफल से फोड़कर नीचे माखन-मिश्री बरसाई और कान्हा बनने का सौभाग्य प्राप्त किया।
33 हजार 111 रू. पुरस्कार प्रदान किया
विजेता टीम पाॅलिटेक्निक को सांसद गुमानसिंह डामोर, भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाष शर्मा, समिति अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक जेवियर मेड़ा, दौलत भावसार द्वारा 33 हजार 111 रू. का नगद पुरस्कार एवं शील्ड प्रदान की गई। जिसमें समिति की ओर से 11 हजार 111 रू. राषि रखी गई थी वहीं जिले के वरिष्ठ समाजसेवी एवं राजवाड़ा मित्र मंडल के संरक्षक और मार्गदर्षक बृजेन्द्र चून्नू शर्मा द्वारा 21 हजार रू. की घोषणा उनके द्वारा किए जाने एवं किषोर सतोगिया की ओर से 1100 रू. की घोषणा करने से यह राषि बढ़कर 33 हजार 111 रू. हो गई, जो विजेता टीम को प्रदान की गई। इसके बाद विजेता टीम ने जमकर श्री कृष्ण के जयकारे लगाकर नृत्य कर खुषी का इजहार किया।
हजारों लोगों की रहीं उपस्थित
राजवाड़ा पर इस आयोजन को देखने हेतु प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी शहर सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों से हजारों श्री कृष्ण भक्त राजवाड़ा पहुंचे। आयोजन को सुव्यवस्थित रूप से देखने के लिए आयेाजन स्थल पर दो एलईडी स्क्रीन भी लगाई गई, जिस पर इसका लाईव प्रसारण दिखाया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन श्री कृष्ण जन्मोत्सव समिति के संयोजक नीरजसिंह राठौर एवं पंकज जैन मोगरा के साथ समिति अध्यक्ष जेवियर मेड़ा एवं संरक्षक दौलत भावसार, यषवंत भंडारी ने टीमों का भरपूर उत्साहवर्धन किया।
इनका रहा सराहनीय सहयोग वहीं उक्त स्पर्धा का सफल बनाने में सराहनीय सहयोग श्री कृष्ण जन्मोत्सव समिति के पदाधिकारियों में महासचिव चंदरसिंह चंदेल, लालाभाई मिस्त्री, मनोहर मोदी, कमलेष पटेल, हरिष शाह लालाभाई, अजय पंवार, रविराजसिंह राठौर, अमितसिंह जादौन (यादव), रविन्द्र चैहान, राजेष डामोर, मीडिया प्रभारी दौलत गोलानी, एचसी टेलर, अब्दुल रहीम अब्बु दादा, एजाज धारवी, समीउद्दीन सैयद, पं. विष्णु व्यास, जनपद सदस्य मथियास भूरिया, रोटरी क्लब आजाद के अजय शर्मा, युवा रितिकभाई आदि का रहा।
Tags
jhabua
