राधाकृष्ण बिहारी मंदिर में श्री कृष्ण जन्मोत्सव पर दिनभर हुए विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम | Radha krishna bihari mandir main shri krishn janmotsav pr din bhar hue vibhinn dharmik ayojan

राधाकृष्ण बिहारी मंदिर में श्री कृष्ण जन्मोत्सव पर दिनभर हुए विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम

राधाकृष्ण बिहारी मंदिर में श्री कृष्ण जन्मोत्सव पर दिनभर हुए विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम

रात्रि में महाआरती एवं महाप्रसादी का हुआ भव्य आयोजन

झाबुआ (अली असगर बोहरा) - शहर के छोटे तालाब स्थित श्री राधा-कृष्ण बिहारी मंदिर पर प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी श्री कृष्ण जन्मोत्सव 23 अगस्त, शुक्रवार को आसरा पारमार्थिक ट्रस्ट के विषेष सहयोग से धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर में दिनभर विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए। मुख्य रूप से रात्रि 12 जन्मोत्सव पर महाआरती का आयोजन हुआ जिसमे अतिथि के रूप में क्षेत्रीय सांसद गुमानसिंह डामोर, भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाष शर्मा एवं आसरा पारमार्थिक ट्रस्ट संस्थापक अध्यक्ष राजेष नागर उपस्थित थे। बाद महाप्रसादी का वितरण किया गया।

राधाकृष्ण बिहारी मंदिर में श्री कृष्ण जन्मोत्सव पर दिनभर हुए विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम

यह जानकारी देते हुए मंदिर के पूजारी गोपालदास बैरागी ने बताया कि जन्माष्टमी के उपलक्ष में शुक्रवार को अलसुबह 6 से 10 बजे तक राधा-कृष्णजी का अभिषेक किया गया। बाद आरती कर प्रसादी वितरण हुआ। भगवान का सुंदर श्रृंगार पूजारी गोपालदास बैरागी ने किया। शाम 7 से रात्रि 10 बजे महिला मंडल द्वारा भजन-किर्तन किए गए। जिसमें उनके द्वारा भगवान श्री कृष्ण एवं राधाजी के समधुर भजनों से समां बांधा गया। रात्रि में मंदिर आकर्षक विद्युत सज्जा से भी जगगम हुआ। 12 बजे मंदिर परिसर में जमकर आतिष्बाजी की गई। बाद 12 बजकर 8 मिनिट पर श्री कृष्ण जन्मोत्सव पर महाआरती की गई। जिसका लाभ सांसद श्री डामोर, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री शर्मा, आसरा पारमार्थिक ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष श्री नागर के साथ ट्रस्ट के पदाधिकारी सुधीरसिंह कुषवाह, सुनिल चैहान, सकल व्यापारी संघ के संरक्षक राजेन्द्र यादव, नीरजसिंह राठौर, सचिव पंकज जैन मोगरा, सह-सचिव हरिष शाह लालाभाई, एसएस यादव, डाॅ. अरविन्द दातला, तरूण बैरागी, शेखर बैरागी के साथ बड़ी संख्या भक्तजनों ने लिया। बाद मंदिर परिसर में महाप्रसादी के रूप में सभी भक्तों को पंचमेवा, पंजेरी, कैले, चरणामृत एवं माखन-मिश्री का प्रसाद वितरित किया गया। प्रसादी वितरण में विषेष सहयोग लबाना समाज के तखतसिंह नायक, हिम्मत कटारा, मनीष खतेड़िया, चंदनसिंह हाड़ा, राजेन्द्र नायक, राकेशनायक आदि का रहा।

Post a Comment

Previous Post Next Post