तहसील परिसर पर हुआ हादसा
मेघनगर (जिया उल हक कादरी) - स्थानीय तहसील परिसर मेघनगर पर तहसील पर कार्यरत कोटवार नारायण पिता जोखा नामक व्यक्ति तहसील पर आ रहा था कि सामने से तेज गति व लापरवाही पूर्वक बोलेरो mp.09 v 5884 का चालक ने सामने से टक्कर मार दी जिसकी जानकारी इस तरह तहसीलदार साहब एस डी एम साहब को लगी ऐसे ही उन्होंने अपने निजी वाहन में घायल को अस्पताल पहुंचाया ओर दुर्घटना ग्रस्त वाहन को पुलिस के हवाले किया ज्ञात हो कि पूर्व में भी इस तरह के हादसे कई बार इस स्थन पर हो चुके है जिसको लेकर शासन ने यहाँ गति अवरोधक बनवाए थे जो अब नही हैं इस कारण ऐसे हादसे अधिक हो रहे है दोनो कार्यालय निकट होने से सेकड़ो लोगो का आना जाना प्रतिदिन लगा रहता हैं
Tags
jhabua
