बुरहानपुर (राजाराम बामनिया) - सी.एम.एच.ओ. बुरहानपुर द्वारा अचानक शुक्रवार को डॉ.श्यामाप्रसाद मुखर्जी चिकित्सालय में संचालित जिला चिकित्सालय को बंद करने के आदेश दिए गए।
![]() |
पूर्व मंत्री अर्चना चिटनिस मरीजो के साथ पहुची कलेक्टर निवास |
जिसके चलते नेत्र चिकित्सालय में आने वाले मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। इसकी शिकायत मरीजों ने प्रदेश की पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस को की। पूर्व मंत्री श्रीमती चिटनिस ने अस्पताल पहुँचकर चार-पांच वाहनों में मरीजों के साथ कलेक्टर निवास पहुंची।
![]() |
पूर्व मंत्री अर्चना चिटनिस मरीजो के साथ पहुची कलेक्टर निवास |
अचानक बंद किए गए अस्पताल के संबंध में एवं सी.एम.एच.ओ. बुरहानपुर द्वारा अस्पताल बंद करने के दिए गए आदेश के संबंध में कलेक्टर से चर्चा की। पूर्व मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस से चर्चा के पश्चात कलेक्टर ने सी.एम.एच.ओ. डॉ. वर्मा को मोबाईल पर निर्देश दिए कि जो आदेश अस्पताल बंद करने का निकाला है उसे तत्काल निरस्त किया जाए तथा नेत्र अस्पताल को डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी चिकित्सालय में ही संचालित किया जाए।
![]() |
पूर्व मंत्री अर्चना चिटनिस मरीजो के साथ पहुची कलेक्टर निवास |
श्रीमती अर्चना चिटनिस ने बताया कि सी.एम.एच.ओ. का आदेश तुकलगी फरमान है, जो कि मानवता के खिलाफ है। सबसे पहले अगर नेत्र चिकित्सालय को जिला चिकित्सालय में स्थानांतरित किया जाना है तो पहले जिला चिकित्सालय में आंखांे के ऑपरेशन करने के लिए समुचित व्यवस्था की जाए। अचानक ही वर्तमान नेत्र चिकित्सालय को बंद करना बुरहानपुर के मरीजों एवं आमजनता के प्रति संवेदनहीनता है। सी.एम.एच.ओ. डॉ. वर्मा ने अपने आदेश में जो मध्यप्रदेश शासन के स्वास्थ्य मंत्री के निर्देशों का हवाला दिया है, वे सही नहीं है।
पूर्व मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस ने कहा कि मध्यप्रदेश शासन के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री तुलसीराम सिलावट को मैं छात्र जीवन से जानती हूं। वे अस्पताल बंद करने जैसे असंवेदनशील निर्देश दे ही नहीं सकते।
![]() |
पूर्व मंत्री अर्चना चिटनिस मरीजो के साथ पहुची कलेक्टर निवास |
इस दौरान नगर निगमाध्यक्ष मनोज तारवाला, जनपद पंचायत अध्यक्ष किशोर पाटील, अमित मिश्रा, मुकेश शाह, संभाजी सगरे, रूद्रेश्वर एंडोले, सुधीर खुराना, शिवकुमार पासी, आर.पी.श्रीवास्तव, किशोर कामठे, धीरज नावानी, अमोल भगत, गौरव शुक्ला, भावनदास चंचलानी, मोहन दुम्बवानी, बल्लुभाई एवं अन्य जनप्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में मरीज व उनके परिजन मौजूद थे।
0 Comments