परिजनों का पुलिस पर आरोप नही कर रहे गुमशुदा व्यक्ति की तलाश | Parijano Ka Police Pr Aarop Nhi Kr Rhe Gumshuda Vyakti Ki Talash

परिजनों का पुलिस पर आरोप नही कर रहे गुमशुदा व्यक्ति की तलाश।

परिजनों का पुलिस पर आरोप नही कर रहे गुमशुदा व्यक्ति की तलाश।

मुरैना (संजय दीक्षित) - जिले के बागचीनी थाना क्षेत्रान्तर्गत छैरा गांव निवासी जण्डेल सिंह राजपूत 4 जुलाई से लापता है। परिजनों का आरोप है कि गांव के ही नारायण सिंह खटीक ने उसका अपहरण करा दिया है। पुलिस इस संबंध में कोई कार्यवाही नहीं कर रही है इसी के चलते आज दोपहर में कुछ लोग छैरा गांव से आकर पुलिस अधीक्षक से मिले, लापता जण्डेल सिंह के पिता विजय सिंह ने बताया कि दो माह पहले 25 हजार रूपये नारायण सिंह खटीक ले गया था। उन पैसों की वापसी के लिये वह लगातार टालमटोल कर रहा था। पैसे मांगने पर हल्का विवाद भी हुआ था। परिजनों ने बागचीनी थाना पुलिस को जण्डेल के लापता होने की सूचना 6 जुलाई को दी थी। पुलिस के समक्ष घटना का विवरण देते हुये परिजनों ने गांव के ही नारायण सिंह खटीक पर घटना करने का संदेह व्यक्त किया है। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि इस संबंध में कड़ी कार्यवाही की जावेगी।

Comments

Popular posts from this blog

कलेक्टर दीपक सक्सेना का नवाचार जो किताबें मेले में उपलब्ध वही चलेगी स्कूलों में me Aajtak24 News

पुलिस ने 48 घंटे में पन्ना होटल संचालक के बेटे की हत्या करने वाले आरोपियों को किया गिरफ्तार girafatar Aaj Tak 24 News

कुल देवी देवताओं के प्रताप से होती है गांव की समृद्धि smradhi Aajtak24 News