रीवा ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर मनगवां में इंडिया गठबंधन ने निकाली रैली

रीवा ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर मनगवां में इंडिया गठबंधन ने निकाली रैली

रीवा। विधानसभा क्षेत्र मनगवां-73 के नगर पंचायत मनगवां में इंडिया गठबंधन के घटक दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर रैली निकाली। रैली में कांग्रेस सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस दौरान गठबंधन के नेताओं ने अपनी मांग के समर्थन में एकजुटता प्रदर्शित की।

कई राजनीतिक दलों के नेता हुए शामिल

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष एवं कार्यक्रम के जिला संयोजक गिरीश ने की। रैली में समाजवादी जन मोर्चा के प्रदेश सचिव एडवोकेट वीरेंद्र सिंह, सीपीआई नेता एवं जिला पंचायत सदस्य लालमन त्रिपाठी, सीपीआई नेता अमित सोहगौरा, सीपीएम किसान नेता राम नरेश सिंह, सीपीआईएम नेता सौरभ मिश्रा, समाजवादी जन मोर्चा के महेश्वरी त्रिपाठी तथा सीपीएल नेता गिरिजेश सिंह सहित विभिन्न दलों के पदाधिकारी शामिल हुए।

कांग्रेस पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की भागीदारी

रैली में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गंगेव के अध्यक्ष बलराम गौतम, ब्लॉक अध्यक्ष गढ़ अच्छेलाल, लालगांव ब्लॉक अध्यक्ष वीरेंद्र पटेल, नगर अध्यक्ष शंकर रावत तिवारी, रीवा जिला पंचायत की पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी बबिता साकेत, पूर्व विधायक शीला त्यागी तथा पार्षद एवं पूर्व प्रत्याशी डॉ. त्रिवेणी प्रसाद मैत्रेय ने सहभागिता की।

इसके अलावा युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष प्रकाश तिवारी, युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष नीरज सिंह, पंकज शास्त्री, जल उपभोक्ता संस्था के पूर्व अध्यक्ष शरदचंद्र तिवारी तथा पूर्व उपाध्यक्ष एवं पार्षद अरविंद मिश्रा भी मौजूद रहे।

कई कार्यकर्ताओं ने भी लिया हिस्सा

कार्यक्रम में अरुण पांडे, रामशरण कोरी, पार्षद वंदना तिवारी, पार्षद सचिन रावत, राकेश सिंह बबलू, कमलेश सोनी, रामनरेश तिवारी, प्रदीप पटेल, विवेक साकेत, ईशा मंसूरी, मनीष मिश्रा और राम दरस पटेल सहित विभिन्न मंडलम अध्यक्षों, पंचायत अध्यक्षों तथा गठबंधन के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

इंडिया गठबंधन के घटक दलों की इस संयुक्त रैली के माध्यम से ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग उठाई गई। कार्यक्रम से संबंधित जानकारी पुष्पेंद्र कुमार वर्मा, अध्यक्ष, आईटी एवं सोशल मीडिया, विधानसभा मनगवां-73 द्वारा दी गई।

Post a Comment

Previous Post Next Post