![]() |
| रीवा में आज निकलेगी सेवा ज्योति कलश यात्रा, सुबह 9 बजे होगा शुभारंभ |
प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों से यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में सहभागी बनने की अपील की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन से देशवासियों को प्रेरणा मिली है। सेवा और समर्पण के संकल्प को जनभागीदारी के माध्यम से आगे बढ़ाना सभी की जिम्मेदारी है।
प्रधानमंत्री के उद्बोधन को सुनने की अपील
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के सेवा और समर्पण के 25 वर्ष पूर्ण होने पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत जल, जन और सेवा संकल्प यात्राओं का आयोजन किया जा रहा है। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य सेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाना है।
उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से बुधवार को प्रधानमंत्री के प्रस्तावित उद्बोधन को ध्यानपूर्वक सुनने और उनके विचारों एवं मार्गदर्शन को आत्मसात करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संबोधन से प्राप्त ऊर्जा के साथ संगठन और समाजसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया जाए।
शुक्ल ने कहा कि सेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण के अभियान को जनभागीदारी का स्वरूप देने में प्रत्येक कार्यकर्ता की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी से सेवा और समर्पण के इस आयोजन में सहभागी बनने तथा राष्ट्र निर्माण के संकल्प को मजबूत करने का आह्वान किया।
