| जलभराव से बघेड़ी वार्ड में मची परेशानी, SDM और भाजपा नेता ने मौके पर पहुंचकर दिलाई राहत |
रीवा - नगर पंचायत चाकघाट के बघेड़ी वार्ड क्रमांक 13 में अतिवृष्टि के कारण जलभराव की स्थिति बनने से रहवासियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा था। सूचना मिलने पर त्योंथर एसडीएम राकेश चौरसिया एवं भाजपा नेता कौशलेश तिवारी उर्फ तिवारीलाल मौके पर पहुंचे और जलभराव की स्थिति का जायजा लिया। मौके पर हालात का निरीक्षण करने के बाद अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इसके बाद तत्काल जल निकासी की व्यवस्था कराई गई, जिससे वार्ड में जमा पानी की निकासी शुरू हुई और रहवासियों को राहत मिली। अतिवृष्टि के कारण क्षेत्र में जलभराव से आवागमन सहित लोगों की दैनिक गतिविधियां प्रभावित हो रही थीं। प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से समस्या का तत्काल समाधान होने पर स्थानीय रहवासियों ने राहत महसूस की। अधिकारियों ने बारिश के दौरान जल निकासी व्यवस्था पर लगातार नजर रखने के निर्देश भी दिए।