शर्मा भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष नियुक्त, जायसवाल व राठौर महामंत्री बने

शर्मा भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष नियुक्त, जायसवाल व राठौर महामंत्री बने

बदनावर - भारतीय जनता पार्टी द्वारा विभिन्न मोर्चों के जिला पदाधिकारियों की नियुक्ति का क्रम लगातार जारी है। इसी क्रम में बुधवार को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष पवन पाटीदार ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से धार शहर जिले के पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष एवं जिला महामंत्रियों की घोषणा की।

घोषित नियुक्तियों में भाजपा बदनावर नगर मंडल के पूर्व अध्यक्ष अक्षय शर्मा को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं भाजयुमो के पूर्व जिला उपाध्यक्ष पंकज जायसवाल एवं धार के पूर्व भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष विपिन राठौड़ को जिला महामंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

नवनियुक्त पदाधिकारियों की नियुक्ति पर भाजपा जिलाध्यक्ष महंत निलेश भारती, पूर्व कैबिनेट मंत्री राजवर्धनसिंह दत्तीगांव, ओबीसी मोर्चा प्रदेश महामंत्री नरेन्द्र राठौड़, भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रेमचंद परमार एवं सुनील मोदी, भाजपा जिला सह मीडिया प्रभारी मनोज सोलंकी कवि, भाजपा जिला सह कार्यालय प्रभारी अनामिका ठाकुर, भाजपा के सभी छह मंडलों के अध्यक्ष मनीष गुर्जर, गोविंद रघुवंशी, संजय सिंह राठौर, दिलीपसिंह सोलंकी, संतोष ढोलकिया एवं आशीष जैन समेत पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई और शुभकामनाएं दीं। यह जानकारी भाजपा जिला सह मीडिया प्रभारी मनोज सोलंकी कवि ने दी।

Post a Comment

Previous Post Next Post