भारी बारिश के चलते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का रीवा संभाग का दो दिवसीय दौरा निरस्त

 

भारी बारिश के चलते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का रीवा संभाग का दो दिवसीय दौरा निरस्त

रीवा। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खंडेलवाल का 27 एवं 28 सितंबर को प्रस्तावित रीवा संभाग का दो दिवसीय संगठनात्मक दौरा भारी बारिश के चलते निरस्त कर दिया गया है। भाजपा के संभागीय मीडिया प्रभारी योगेंद्र शुक्ला ने इसकी जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के रीवा संभाग प्रवास के दौरान मैहर, सतना, रीवा और मऊगंज में विभिन्न सेवा कार्यों में सहभागिता के साथ संगठनात्मक बैठकों को संबोधित करने का कार्यक्रम प्रस्तावित था। इसके अलावा प्रबुद्धजनों एवं व्यापारियों से संवाद कार्यक्रम भी निर्धारित था।

लगातार हो रही बारिश और मौसम की स्थिति को देखते हुए प्रदेश अध्यक्ष का प्रस्तावित दौरा निरस्त किया गया है। दौरे की आगामी तिथि के संबंध में पार्टी स्तर पर बाद में जानकारी दी जाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post