| जयसिंहनगर :मंहगाई के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन |
जयसिंहनगर - मध्यप्रदेश कांग्रेस के निर्देशानुसार तथा जिला कांग्रेस के मार्गदर्शन में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जयसिंहनगर द्वारा अध्यक्ष एडवोकेट राजेश मिश्रा के नेतृत्व में स्थानीय बस स्टैंड में मंहगाई के विरुद्ध जोरदार प्रदर्शन किया। स्थानीय कांग्रेसकार्यकर्ताओं ने कमरतोड़ मंहगाई के विरोध में लोगों से वार्तालाप कर मोदी सरकार के विरुद्ध जोरदार आवाज बुलंद की। कांग्रेस जनों ने लोगों को एक एक चुटकी शक्कर बांटकर महंगाई के विरुद्ध लोगों को जागरूक किया। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेश मिश्रा ने कहा कि शक्कर, तेल, दाल, सब्जी, गैस सिलेंडर की बढ़ी हुई कीमतों ने लोगों का जीना मुश्किल कर रखा है। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस जनों ने मोदी सरकार के विरुद्ध जोरदार नारेबाजी कर सरकार को आम जनता का दुश्मन बताया। कार्यक्रम में एडवोकेट ओपी शुक्ला, रामनिवास पयासी, रोहिणी शुक्ला, महेंद्र गुप्ता, रामनारायण द्विवेदी, उमाकांत द्विवेदी, अशोक भाटिया, जीवनलाल कुशवाहा, सुरेंद्र सिंह, कृष्णपाल तिवारी, नीलेश गुप्ता, परशुराम द्विवेदी, रामनारायण साहू, धर्मेन्द्र भाटिया,अजय साहू सहित कांग्रेस के अनेक कार्यकर्ता एवं आमजन उपस्थित रहे।