| वरिष्ठ अध्यापक गिरीश कुमार पांडे हुए सेवानिवृत्त, भावभीनी विदाई दी गई |
शहडोल - शासकीय कन्या हाई स्कूल करकेली में पदस्थ वरिष्ठ अध्यापक श्री गिरीश कुमार पांडे जी आज दिनांक 31 अगस्त 2026 को अपने लंबे एवं गौरवपूर्ण सेवाकाल के उपरांत सेवानिवृत्त हुए। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में विदाई एवं सम्मान समारोह का आयोजन उत्साहपूर्वक एवं गरिमामय वातावरण में किया गया।
मुख्य अतिथि कृपा शंकर पाण्डे, जगतराम मिथलेश विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी), बीआरसी करकेली, जन शिक्षक करकेली एवं साथी शिक्षकगण सहित विद्यालय परिवार के सदस्यों की उपस्थिति रहे । उपस्थित अतिथियों एवं शिक्षकों ने श्री गिरीश कुमार पांडे जी के दीर्घ सेवाकाल, कर्तव्यनिष्ठा एवं शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को याद करते हुए उनके भावी जीवन के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं। विदाई समारोह के दौरान वक्ताओं ने कहा कि श्री पांडे जी ने अपने सेवाकाल में विद्यार्थियों के शैक्षणिक एवं सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर समर्पण के साथ कार्य किया। उनके अनुभव, मार्गदर्शन एवं सरल व्यवहार को साथी शिक्षकों एवं विद्यार्थियों द्वारा सदैव याद किया जाएगा।
इस अवसर पर विद्यालय परिवार की ओर से संस्था प्रमुख श्रीमती सरोज केवट ने श्री गिरीश कुमार पांडे जी का सम्मान करते हुए उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। समारोह में उपस्थित सभी लोगों ने उनके स्वस्थ, सुखमय एवं शांतिपूर्ण आगामी जीवन की मंगलकामना की। इस अवसर पर दिवाकर तिवारी सरोज केवट, शुभांगनी भागड़कर, असरीता केरकेट्टा, सुनीता वैरागी, वसीममुल हक, रोहित वुशवाहा, प्रिया सिंह पटेल, पिंकी बैगा सहित विद्यालय के विद्यार्थी उपस्थित रहेl