मार्शल आर्ट की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में साधना आर्मो ने जीता कांस्य पदक, जैतहरी का बढ़ाया गौरव

मार्शल आर्ट की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में साधना आर्मो ने जीता कांस्य पदक, जैतहरी का बढ़ाया गौरव

जैतहरी - नोबल हायर सेकेंडरी स्कूल इंग्लिश मीडियम जैतहरी की प्रतिभावान छात्रा कुमारी साधना सिंह आर्मो ने इंदौर में आयोजित मार्शल आर्ट की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए तृतीय स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक हासिल किया। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय सहित जैतहरी क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। कुमारी साधना सिंह आर्मो, पिता मानसिंह आर्मो जो सिंगरौली में तहसीलदार के पद पर पदस्थ हैं तथा माता श्रीमती लीलावती आर्मो, जैतहरी में शिक्षिका हैं। साधना पढ़ाई के साथ-साथ खेल के क्षेत्र में भी निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं। वह नोबल हायर सेकेंडरी स्कूल की हेड गर्ल भी हैं और विद्यालय की प्रतिभाशाली छात्राओं में शामिल हैं।

इंदौर में आयोजित राज्य स्तरीय मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में साधना ने अपनी प्रतिभा, मेहनत और खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान प्राप्त किया। उनकी इस सफलता ने न केवल विद्यालय बल्कि पूरे जैतहरी क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। साधना की उपलब्धि पर विद्यालय के संचालक जफर खान, प्राचार्य शकीला खान, शिक्षक महफूज खान सहित समस्त विद्यालय स्टाफ ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। वहीं ब्लॉक समन्वयक खेल एवं युवा कल्याण विभाग जैतहरी, स्टेट रेफरी एवं नेशनल ट्रेनर वॉलीबॉल दिनेश कुमार सिंह चंदेल सहित क्षेत्र के खेल प्रेमियों और खिलाड़ियों ने भी साधना के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं दीं।

खेल प्रेमियों ने कहा कि साधना की यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायी है। सभी ने उम्मीद जताई कि वह आने वाले समय में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में देश और क्षेत्र का नाम रोशन करते हुए पदक अर्जित करेंगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post