| बहेरा कोठार में वित्तीय साक्षरता प्रशिक्षण शिविर आयोजित, ग्रामीणों को दी गई ऑनलाइन फ्रॉड से बचने की सलाह |
रीवा - ग्राम पंचायत बहेरा कोठार में वित्तीय साक्षरता सामुदायिक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन बड़े ही उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत के सरपंच ने की। इस दौरान ग्रामीणों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न बैंकिंग योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी गई।
शिविर में मुख्य रूप से बढ़ते साइबर अपराधों और ऑनलाइन फ्रॉड से बचाव के तरीकों पर विशेष जोर दिया गया। वक्ताओं ने ग्रामीणों को सलाह दी कि वे किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ अपना ओटीपी शेयर न करें और न ही किसी संदिग्ध लिंक पर क्लिक करें। "सावधान रहें, सुरक्षित रहें" का संदेश देते हुए सभी से सतर्कता बरतने की अपील की गई।
कार्यक्रम में ग्राम पंचायत के उपसरपंच श्री श्रवण कुमार शुक्ला, रोजगार सहायक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता, सहायिका, पंचायत चौकीदार तथा सैकड़ों की संख्या में हितग्राही एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। शिविर के अंत में ग्रामीणों को बैंकिंग सेवाओं का निर्भीक और सुरक्षित उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।