12 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रमुख पेंशनर्स एसोसिएशन सौंपा ज्ञापन

12 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रमुख पेंशनर्स एसोसिएशन सौंपा ज्ञापन

सीहोर - प्रमुख पेंशनर्स एसोसिएशन प्रांताध्यक्ष श्याम जोशी, कार्यकारी प्रांताध्यक्ष एच.पी. उरमलिया एवं एल.एन. कैलाशिया के निर्देशानुसार उप प्रांताध्यक्ष के.एल. बैरागी तथा संरक्षकगण डॉ. साधुराम शर्मा, पं. राममूर्ति शर्मा एवं हरिओम शर्मा दाऊ की अध्यक्षता में प्रमुख सचिव एवं मुख्यमंत्री के नाम 12 सुत्रीय  ज्ञापन सौपा गया। एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष सुन्दरलाल राठौर ने ज्ञापन का वाचन करते हुए बताया कि जुलाई 2019 से केन्द्रीय तिथि से महंगाई राहत का नियमित भुगतान किया जाय और केन्द्र के अनुरूप राहत नहीं देने से जुलाई 2019 से दिसम्बर 2025 तक 90 माह के बकाया एरियर की राशि तथा जुलाई 2025, का बकाया 3 प्रतिशत एरियर और माह जनवरी 2026 से 2 प्रतिशत राहत राशि तथा जुलाई 2026 से 3 प्रतिशत भुगतान किया जाय। माननीय उच्च न्यायालय, जबलपुर के निर्णय दिनांक 31.10.2025 अनुसार छटे वेतन आयोग के दिनांक 01.01.2006 से 31.08.2008 तक 32 माह के एरियर का 6 प्रतिशत ब्याज सहित भुगतान किया जाय। सांतवे वेतन आयोग के पूर्व दिनांक 01.01.2016 के पूर्व के पेंशनर्स को केन्द्र सरकार के परिपत्र दिनांक 12.05.2017 एवं सह अनुलग्र पत्रों अनुसार काल्पनिक वेतन निर्धारण किया जाकर सांतवे वेतन आयोग के दिनांक 01.01.2016 से 31.03.2018 तक 27 माह के एरियर का भुगतान किया जाए।  शासकीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए स्वास्थ्य बीमा योजना लागू की जाय।  प्रदेश के पेंशनर्स को हिमाचल सरकार के अनुरूप अतिरिक्त पेंशन 65 वर्ष के प्रारंभपर 5 प्रतिशत, 70 पर 10 प्रतिशत, 75 पर 15 प्रतिशत तथा 80 वर्ष के प्रारंभ से ही 20 प्रतिशत तथा आगे शासन आदेशानुसार स्वीकृत की जाय। विद्युत मण्डल के पेंशनर्स को पेंशन की ग्यारंटी दी जाय तथा जिला कोषालय से पेंशन भुगतान की व्यवस्था की जाय । सेवा निवृत्त कर्मचारियों को चतुर्थ समय मान वेतनमान का लाभ दिया जाय । पेंशन सारांशीकरण की अवधि 15 वर्ष के स्थान पर 11 वर्ष 9 माह की जाय । शिक्षकों को पात्रतानुसार अर्जित अवकाश के नगदीकरण का लाभ दिया जाय । पेंशनर्स कल्याण मण्डल, पेंशनर्स फोरम, संभागीय स्वास्थ्य एवं चिकित्सा समिति की नियमित बैठके आमंत्रित की जाए। जहां पर समिति गठित नहीं हुई है उस संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिये जाए । वरिष्ठ नागरिक भरण पोषण अधिनियम के अंतर्गत समिति गठन के निर्देश दिए जाए । पेंशन - एन.पी.एस. और यू.पी.एस. के स्थान पर ओ.पी.एस. लागू की जाए।

इस अवसर पर उपाध्यक्ष सिद्धु सिंह ठाकुर, एल.एस. सेन, महामंत्री नर्बदा प्रसाद खरे, शंकरलाल शर्मा, कोषाध्यक्ष लखनलाल सेन, कार्यालय सचिव चन्दरसिंह ठाकुर, प्रचार सचिव भगवानदास प्रजापति, के.के. झमटानी, मीडिया प्रभारी दिनेश तिवारी, विधि सलाहकार विश्वनाथ शर्मा (एड.) सहित कार्यकारिणी सदस्य सुरेश कुमार श्रीवास्तव, भगवती प्रसाद शर्मा, प्रहलाद सिंह ठाकुर, भगतजी, मुन्ने भाई, राजेन्द्र गांधी, बी.एस. तोमर, मुरली शर्मा, महेश आर्य, दीनदयाल शंखवार, मुन्नालाल प्रजापति, सुधीर दुबे, विजय सिंह बिसौरिया, दिनेश जोशी, दिलीप राठौर, हेमन्त वल्लभ दुबे, प्रकाश देवगड़े, बेनी प्रसाद कुशवाह, अशोक कुमार दुबे, श्यामपुर से विजय भारद्वाज, लक्ष्मण सिंह ठाकुर, इछावर से बंशीलाल सोनी, बिल्लारे, बाकोरिया, रामबाबु सक्सेना, नन्दलाल पाल, हरिसिंह रघुवंशी,  आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post