Lock Upp 2: 'लॉक अप 2' में गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा का हाई-वोल्टेज ड्रामा, नेशनल टेलीविजन पर मेकर्स को दीं गालियां

Lock Upp 2: 'लॉक अप 2' में गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा का हाई-वोल्टेज ड्रामा, नेशनल टेलीविजन पर मेकर्स को दीं गालियां

मुंबई - बॉलीवुड के 'हीरो नंबर 1' यानी गोविंदा हमेशा अपनी दरियादिली और मुस्कुराते चेहरे के लिए जाने जाते हैं, लेकिन इन दिनों उनकी वाइफ सुनीता आहूजा ने इंटरनेट पर ऐसा 'हाई-वोल्टेज ड्रामा' क्रिएट कर दिया है कि देखने वाले दंग रह गए हैं। सुनीता इन दिनों नेटफ्लिक्स के रियलिटी शो 'लॉक अप' सीजन 2 (Lock Upp 2) में नजर आ रही हैं। शो के भीतर उनका एक ऐसा बेबाक और खतरनाक रूप देखने को मिला है, जिसने सोशल मीडिया को दो गुटों में बांट दिया है। दरअसल, शो में सुनीता इस कदर भड़कीं कि उन्होंने कैमरे के सामने ही गाली-गलौज शुरू कर दी।

खराब खाने पर खोया आपा, राम कपूर हंस पड़े

रियलिटी शो के अंदर मिलने वाले खराब खाने को देखकर सुनीता आहूजा का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया। खुद पर काबू न रख पाने के कारण उन्होंने मेकर्स को नेशनल टेलीविजन पर जमकर खरी-खोटी सुनाई। सुनीता ने भड़ास निकालते हुए कैमरे के सामने कहा, "दिमाग का मां-बहन कर दिया है यार... खाने के लिए भी भीख मांगना पड़ रहा है..." सुनीता का यह अनफिल्टर्ड और देसी अंदाज देखकर वहां मौजूद टीवी एक्टर राम कपूर अपनी हंसी नहीं रोक पाए और हंसते हुए बोले, "सुनीता जी, आप सच में बहुत फनी हो।"

सोशल मीडिया पर मीम्स की आई बाढ़

सुनीता आहूजा का यह वीडियो जैसे ही वायरल हुआ, इंटरनेट पर मीम्स और कमेंट्स की बाढ़ आ गई। जहाँ कुछ लोग उनके इस बर्ताव से हैरान हैं, तो वहीं कुछ लोग उनके इस बेबाक अंदाज के दीवाने हो गए हैं। एक यूजर ने चुटकी लेते हुए लिखा, "सुनीता जी बहुत डेंजरस हैं भाई! गोविंदा जी इन दिनों घर पर बड़ा रिलैक्स महसूस कर रहे होंगे।" वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, "गोविंदा इन्हें घर में कैसे झेलते हैं।"

शिल्पा शिंदे से हुई 'महा-जंग'

शो के आने वाले एपिसोड के प्रोमो में सुनीता की टक्कर वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट शिल्पा शिंदे से होती दिख रही है। शिल्पा ने सुनीता को टोकते हुए कहा कि वे जो कुछ भी बोल रही हैं, उससे उनके पति गोविंदा की इमेज खराब हो रही है। इस पर सुनीता ने करारा जवाब देते हुए कहा, "जब तुम्हारे ऊपर गुजरेगी ना, तब तुमको पता चलेगा। ज्यादा बकचोदी ना करो।" इस प्रोमो के आते ही फैंस कह रहे हैं— 'सुनीता रॉक, शिल्पा शॉक!'

कब और कहां देखें शो?

अगर आप भी सुनीता आहूजा का यह हाई-ड्रामा देखना चाहते हैं, तो 'लॉक अप: सच या सजा' ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर स्ट्रीम हो रहा है, जिसके नए एपिसोड हफ्ते में 6 दिन रात 8 बजे रिलीज किए जाते हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post