कलेक्टनर श्रीमती गर्ग ने जिला चिकित्सारलय का औचक निरीक्षण किया

कलेक्टनर श्रीमती गर्ग ने जिला चिकित्सारलय का औचक निरीक्षण किया

मंदसौर - कलेक्टर श्रीमती अदिति  गर्ग ने बुधवार को जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। इस परिसर में हाल में निर्मित किये गये मातृ एवं शिशु कल्यारण संस्थाल का निरीक्षण करते हुए कलेक्टिर ने ऑपरेशन थियेटर एवं लेबर रूम शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश दिये। इस दौरान एसडीएम श्री शिवलाल शाक्यी,  सीएमएचओ डॉ. गोविंद सिंह चौहान, सिविल सर्जन डॉ. बी.एल. रावत आदि उपस्थित थे।  कलेक्टर ने डॉक्टओरों की बैठक व्यंवस्थाी बेहतर करने तथा सुविधाओं का विस्ता र करने, गनेडि़वाल धर्मशाला के जीर्णोध्दा र के लिये भी निर्देशित किया। चिकित्या लय में दी जा रही सेवाओं के संबंध में सीधे मरीजों से चर्चा की। मरीजों ने सेवाओं को संतोषप्रद बताया। एनसीडी शाखा के निरीक्षण के दौरान मरीजों के उपचार तथा दवाओं के रिकार्ड की बारिकी से जांच की। चिकित्साषलय में स्चशछता का भी जायजा लिया एवं आवश्यंक दिशा निर्देश दिये। आदित्य  भवन स्थित ओपीडी में कलेक्टसर ने पहुंचकर मरीजों के परीक्षण तथा उपचार का जायजा लिया, परिजनों से चर्चा की। कलेक्टवर द्वारा ओपीडी कक्ष, अस्थि रोग, दंत रोग, फिजियोथैरेपी कक्ष, मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता एवं उपचार कक्ष, स्त्री रोग ओपीडी, बाल रोग चिकित्सा कक्ष, लेबर रूम तथा पीएनसी-एनआरसी वार्ड का विस्तृकत निरीक्षण किया गया। पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी) में भर्ती बच्चों की माताओं से उनके स्वास्थ्य एवं उपलब्ध सुविधाओं के बारे में बातचीत की। साथ ही प्रसूति वार्ड में भर्ती महिलाओं से भी चर्चा कर उपचार एवं देखभाल की जानकारी ली। कलेक्टर ने अस्पताल में डॉक्टरों की उपस्थिति (अटेंडेंस) की जानकारी ली तथा निर्देश दिए कि भर्ती मरीजों के परिजनों के ठहरने के लिए अलग एवं समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो।


Post a Comment

Previous Post Next Post