पहाड़ी दुल्हन बन बुरी फंसीं सारा खान: सिंदूर, पूजा और कैप्शन देख भड़के ट्रोलर्स, यूजर बोले- 'सिर्फ नाम की मुस्लिम...'

पहाड़ी दुल्हन बन बुरी फंसीं सारा खान: सिंदूर, पूजा और कैप्शन देख भड़के ट्रोलर्स, यूजर बोले- 'सिर्फ नाम की मुस्लिम...'

टीवी अदाकारा सारा खान एक बार फिर सोशल मीडिया पर ट्रोल्स के निशाने पर आ गई हैं। धर्म की दीवारें तोड़कर रामायण के 'लक्ष्मण' यानी सुनील लहरी के बेटे कृष पाठक से शादी करने वाली सारा अक्सर अपने निजी जीवन को लेकर चर्चा में रहती हैं। इस बार सावन के पवित्र महीने में अपनी कुछ तस्वीरें पोस्ट करना उनके लिए भारी पड़ गया है।

दरअसल, सारा खान ने सोशल मीडिया पर अपने पति कृष पाठक के साथ रोमांटिक और पारंपरिक तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में सारा पूरी तरह से पहाड़ी दुल्हन के अवतार में सजी नजर आ रही हैं। माथे पर सिंदूर, नाक में पारंपरिक गढ़वाली नथ और हाथों में पूजा की थाली लिए सारा भगवान की भक्ति और पति के प्रेम में डूबी दिख रही हैं। एक तस्वीर में वह हाथ जोड़कर पूजा करती भी नजर आईं।

तस्वीरों के साथ सारा ने एक बेहद भावुक कैप्शन लिखा— "मेरी दुआ भी तू... मेरी प्रार्थना भी तू... मेरा भगवान भी तू और मेरा खुदा भी तू..."

जैसे ही यह पोस्ट सामने आई, कट्टरपंथियों और हेटर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। मुस्लिम होने के बावजूद हिंदू रीति-रिवाजों को अपनाने पर कई यूजर्स भड़क गए। एक यूजर ने लिखा, "यह अब सिर्फ नाम की मुस्लिम रह गई है।" वहीं दूसरे ने कमेंट किया, "अल्लाह को ऐसे लोग बिल्कुल पसंद नहीं जो किसी और से इतनी मोहब्बत करें।" हद तो तब हो गई जब कुछ ट्रोल्स ने उन्हें 'काफिर' तक कह डाला।

हालांकि, इस नफरत के बीच सारा के प्रशंसकों ने उनका बचाव भी किया। समर्थकों का कहना है कि अपनी आस्था और जीवनशैली चुनना सारा का व्यक्तिगत फैसला है और किसी को भी उनके ऊपर टिप्पणी करने का अधिकार नहीं है। शादी के बाद से ही सारा अपने पति के रंग में पूरी तरह ढली हुई नजर आती हैं, लेकिन इस बार उनका यह भक्तिमय अंदाज सोशल मीडिया पर बहस का जरिया बन गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post