'मिर्जापुर: द मूवी' के ट्रेलर की रिलीज डेट आई सामने, इस दिन दिखेगी कालीन भैया और गुड्‌डू पंडित की भौकाली झलक

'मिर्जापुर: द मूवी' के ट्रेलर की रिलीज डेट आई सामने, इस दिन दिखेगी कालीन भैया और गुड्‌डू पंडित की भौकाली झलक

वेब सीरीज 'मिर्जापुर' के तीनों सीजन को दर्शकों से बेपनाह प्यार मिलने के बाद अब मेकर्स इसे बड़े पर्दे पर लाने की तैयारी पूरी कर चुके हैं। जब से 'मिर्जापुर: द मूवी' का ऐलान हुआ है, फैंस में इसे लेकर जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। फिल्म के पोस्टर और टीजर पहले ही माहौल बना चुके हैं और अब फैंस इसके ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

अगर आप भी 'मिर्जापुर' के फैन हैं, तो आपके लिए एक बड़ी खुशखबरी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'मिर्जापुर: द मूवी' का ट्रेलर आगामी 11 अगस्त को लॉन्च होने जा रहा है। सूत्रों की मानें तो यह ट्रेलर दर्शकों को सिनेमाघरों में रिलीज से पहले मिर्जापुर की दुनिया की सबसे व्यापक और थ्रिलर से भरपूर झलक पेश करेगा।

4 सितंबर को सिनेमाघरों में बजेगा डंका गुरमीत सिंह के निर्देशन में बनी यह फिल्म 4 सितंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में दस्तक देगी। अमेजन एमजीएम स्टूडियो और एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी, अली फजल, दिव्येंदु शर्मा, जितेंद्र कुमार, रवि किशन, अभिषेक बनर्जी और रसिका दुग्गल जैसे दिग्गज कलाकार मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।

वेब सीरीज के जरिए ओटीटी पर तहलका मचाने के बाद अब यह देखना दिलचस्प होगा कि मिर्जापुर का यह भौकाल बड़े पर्दे पर बॉक्स ऑफिस के कितने रिकॉर्ड तोड़ता है।

Post a Comment

Previous Post Next Post