सपाक्स पार्टी रीवा को मिला नया संगठनात्मक संबल, इं. शैलेंद्र दुबे बने जिला संयोजक

सपाक्स पार्टी रीवा को मिला नया संगठनात्मक संबल, इं. शैलेंद्र दुबे बने जिला संयोजक

रीवा - सामाजिक समरसता, पारदर्शी प्रशासन और राष्ट्रहित के मूल्यों को केंद्र में रखकर कार्य करने वाली सपाक्स पार्टी ने रीवा जिले में अपने संगठनात्मक विस्तार को नई गति देते हुए इंजीनियर शैलेंद्र दुबे को जिला संयोजक नियुक्त किया है। यह नियुक्ति केवल एक संगठनात्मक दायित्व नहीं, बल्कि जनसरोकारों, वैचारिक प्रतिबद्धता और समाजहित के प्रति उत्तरदायित्व का प्रतीक मानी जा रही है। संगठन का विश्वास है कि इंजीनियर शैलेंद्र दुबे अपने अनुभव, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक सरोकारों के माध्यम से सपाक्स पार्टी की विचारधारा को जन- जन तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। वर्तमान समय में जब राजनीति वैचारिक स्पष्टता और जनविश्वास की कसौटी पर खड़ी है, तब ऐसे कार्यकर्ताओं का आगे आना लोकतांत्रिक मूल्यों को और सशक्त करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव इं. देवेंद्र सिंह, जिला अध्यक्ष डॉ. तोषण सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष संजय सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष हिमांशु शुक्ल, प्रताप सिंह परिहार सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने इंजीनियर शैलेंद्र दुबे को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। सभी ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में रीवा जिले में संगठन और अधिक सुदृढ़ होगा तथा पार्टी की नीतियों, सिद्धांतों और समाज एवं राष्ट्रहित के विचारों को व्यापक जनसमर्थन प्राप्त होगा। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों ने यह भी संकल्प दोहराया कि सपाक्स पार्टी की विचारधारा- सामाजिक न्याय, पारदर्शी शासन, राष्ट्रहित, समान अवसर और जनभागीदारी- को गाँव- गाँव और घर- घर तक पहुँचाया जाएगा, ताकि समाज में सकारात्मक परिवर्तन और जनजागरण का नया वातावरण निर्मित हो सके।

इंजीनियर शैलेंद्र दुबे को जिला संयोजक नियुक्त होने पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएँ। आशा है कि आपके नेतृत्व में संगठन जनविश्वास, जनसेवा और वैचारिक प्रतिबद्धता के नए आयाम स्थापित करेगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post