सीएससी दिवस पर बड़ी उपलब्धि: रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा जी ने किया दीपक कुमार गुप्ता को सम्मानित!

सीएससी दिवस पर बड़ी उपलब्धि: रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा जी ने किया दीपक कुमार गुप्ता को सम्मानित!

रीवा - जिला पंचायत सभागार में सीएससी (CSC) के 17 वर्ष पूर्ण होने के गौरवशाली अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें उत्कृष्ट कार्य करने वाले सीएससी संचालकों और प्रतिभावान छात्रों का सम्मान हुआ। इस गरिमामयी कार्यक्रम में माननीय सांसद श्री जनार्दन मिश्रा जी ने डिजिटल इंडिया और ग्रामीण स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने के लिए दीपक कुमार गुप्ता (मुख्य संपादक - मऊगंज डेस्क) को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में आते ही माननीय सांसद जी ने बड़ी गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। उन्होंने दीपक जी के जज्बे की सराहना करते हुए एक बेहद महत्वपूर्ण बात कही—"दीपक जी, जहाँ भी हमारे दिव्यांग भाई-बहनों का कोई काम पड़ेगा या समस्या होगी, मुझे सीधे इसकी जानकारी देते रहिएगा।" जनता के सुख-दुख को समझने वाले ऐसे संवेदनशील और सहृदय सांसद महोदय का हम सहदिल से आभार व्यक्त करते हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post