| कलयुगी मां की करतूत संजय गांधी अस्पताल में नवजात शिशु को छोड़कर भागी मां,अमहिया पुलिस ने बच्चे को कराया भर्ती |
रीवा - रीवा के विंध्य क्षेत्र के सबसे बड़े चिकित्सालय संजय गांधी अस्पताल परिसर में आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब वहां लावारिस हालत में एक नवजात शिशु मिला। बच्चे को इस तरह छोड़ दिए जाने की खबर अस्पताल परिसर में मे फैलने के बाद इसकी सूचना अमहिया थाने को दी पुलिस तत्काल मोके पर पहुंच कर बच्चे को हस्पताल मे भर्ती कर मामले की जाँच मे जुटी |
मिली जानकारी के अनुसार, इस मासूम बच्चे का जन्म संजय गांधी अस्पताल में ही हुआ था। लेकिन जन्म देने के तुरंत बाद ही निर्दयी मां अपने नवजात बच्चे को अस्पताल में ही लावारिस हालत में छोड़कर मौके से फरार हो गई। किन मजबूरियों या परिस्थितियों के चलते मां ने ऐसा कठोर कदम उठाया, यह अभी रहस्य बना हुआ है,अस्पताल में लावारिस बच्चा मिलने की सूचना मिलते ही अमहिया थाना पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने बिना वक्त गंवाए मासूम बच्चे को संरक्षण में लिया और तत्काल डॉक्टरों की देखरेख में उसे अस्पताल में ही दोबारा भर्ती कराया।
राहत की बात यह है कि डॉक्टरों की त्वरित देखभाल के बाद फिलहाल नवजात शिशु की हालत पूरी तरह से स्थिर और सुरक्षित बताई जा रही है। बाल रोग विशेषज्ञ बच्चे की सेहत पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। अमहिया पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज और डिलीवरी रिकॉर्ड के जरिए फरार मां और उसके परिजनों की शिनाख्त करने की कोशिश की जा रही है।