पीएम आवास के लक्ष्य अनुसार कार्य पूर्णता नहीं होने पर जिपं सीईओ ने जताई नाराजगी

पीएम आवास के लक्ष्य अनुसार कार्य पूर्णता नहीं होने पर जिपं सीईओ ने जताई नाराजगी

अनुपपुर - जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अर्चना कुमारी ने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत आवास प्लस एवं जनमन अवास के निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए पंचायत समन्वयक अधिकारियों को अपने क्लस्टर अंतर्गत स्वीकृत आवासों की प्रदत्त किस्त के अनुरूप पूर्णता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। जिला पंचायत सीईओ जिला पंचायत सभागार में पीएम आवास ग्रामीण के कार्यों की समीक्षा के दौरान उक्ताशय के निर्देश दिए।

उन्होंने पीएम जनमन आवास का लक्ष्य के अनुरूप अपेक्षा से कम आवास निर्माण प्रदर्शित होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने आगामी एक पखवाड़े में प्रगति लाने के निर्देश दिए। बैठक में सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों की समीक्षा करते हुए संतुष्टि पूर्वक शिकायतों के निराकरण पर जोर दिया। इस अवसर पर परियोजना अधिकारी आवास डॉ उमेश द्विवेदी, एपीओ शिकायत श्रीमती शोभा र्सकोले, जनपद के बीसी आवास व पीसीओ उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post