रिश्तेदारी से लौट रहे अधेड़ को अदवा नाले का तेज बहाव बहा ले गया, 1 किमी दूर झाड़ियों में मिला शव मऊगंज से कदुआवन गांव की घटना

रिश्तेदारी से लौट रहे अधेड़ को  अदवा नाले का तेज बहाव बहा ले गया, 1 किमी दूर झाड़ियों में मिला शव मऊगंज से कदुआवन गांव की घटना

मऊगंज - जिले के कदुआमन गांव में बारिश के दौरान उफान पर आए कदुआवन नाले को पार करना एक अधेड़ को भारी पड़ गया। नाले के तेज बहाव में बहने के बाद उनका शव अगले दिन घटनास्थल से करीब एक किलोमीटर दूर झाड़ियों में मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। मऊगंज थाना क्षेत्र के कदुआमन गांव में बारिश के कारण उफान पर आए अदवा  नाले में डूबने से 46 वर्षीय अधेड़ की मौत हो गई। गुरुवार दोपहर ग्रामीणों और पुलिस की मदद से उनका शव घटनास्थल से करीब एक किलोमीटर दूर झाड़ियों में फंसा मिला।

 पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल मऊगंज भेज दिया है। मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। मृतक की पहचान राम कुमार गोंड (46) पुत्र बंश बहादुर गोंड, निवासी करियाझर थाना गुढ़ के रूप में हुई है। वह रिश्तेदारी में मऊगंज के कदुआमन गांव आए थे। बुधवार दोपहर घर लौटते समय उन्हें अदवा पहाड़ी नाला पार करना था। इसी दौरान बारिश के कारण नाले में अचानक तेज बहाव आ गया। बताया जा रहा है कि नाला पार करते समय उनका पैर फिसल गया और वह तेज धारा में बह गए।

घटना की जानकारी मिलने पर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन शाम हो जाने के कारण तलाश अभियान शुरू नहीं हो सका। गुरुवार सुबह फिर से खोजबीन शुरू की गई। दोपहर करीब तीन बजे ग्रामीणों ने घटनास्थल से लगभग एक किलोमीटर दूर झाड़ियों में फंसा शव देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मृतक के चाचा रामजियामन सिंह गोंड ने बताया कि राम कुमार मंगलवार को रिश्तेदारी में आए थे। बुधवार को घर लौटते समय पहाड़ी नाले में अचानक पैर फिसलने से वह तेज बहाव में बह गए। सूचना मिलने पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और अगले दिन तलाश के दौरान शव बरामद हुआ। मऊगंज पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा कार्रवाई पूरी की और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल मऊगंज भेजा। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।



Post a Comment

Previous Post Next Post