सीहोर में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जयंती और “धनगर गौरव दिवस” धूमधाम से आयोजित

सीहोर में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जयंती और “धनगर गौरव दिवस” धूमधाम से आयोजित

सीहोर - शहर के गीता मानस भवन परिसर में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जी की जयंती एवं “धनगर गौरव दिवस” के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस गरिमामयी कार्यक्रम में सीहोर नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए और दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

प्रतिभावान युवाओं और वरिष्ठ जनों का हुआ सम्मान

कार्यक्रम के दौरान नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर ने धनगर समाज के वरिष्ठजनों, विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभावान युवाओं और शासकीय योजनाओं के हितग्राहियों का शाल-श्रीफल एवं स्मृति चिह्न भेंट कर आत्मीय सम्मान किया। इसके साथ ही समाज के विकास और उत्थान के लिए विभिन्न कल्याणकारी सौगातें भी प्रदान की गईं।

लोकमाता के आदर्शों पर चलने का दिया संदेश

उपस्थित जनसमुदाय और समाज जनों को संबोधित करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जी का जीवन त्याग, न्याय और जनसेवा का साक्षात प्रतीक है। हमें उनके दिखाए मार्ग और महान आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए। उन्होंने समाज के उत्थान, एकजुटता और जनसेवा के संकल्प को और अधिक सशक्त बनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर धनगर समाज के पदाधिकारी, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में स्वजातीय बंधु उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post