| सीहोर; बारिश से पहले मुस्तैद नगर पालिका; अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने किया मछलीपूल नाले का निरीक्षण |
सीहोर - आगामी मानसून और बारिश के मौसम को ध्यान में रखते हुए सीहोर नगर पालिका जलभराव की समस्या से निपटने के लिए अलर्ट मोड पर आ गई है। इसी कड़ी में नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने शहर के मछलीपूल स्थित मुख्य नाले का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने जमीनी स्थिति का जायजा लिया और संबंधित ठेकेदार व अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बारिश शुरू होने से पहले जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त की जाए ताकि आम जनता को जलभराव या किसी अन्य समस्या का सामना न करना पड़े।
वर्तमान में मछलीपूल नाले की सफाई, गहरीकरण और सीमांकन (बाउंड्री) का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। इस सीमांकन और गहरीकरण से नाले की क्षमता बढ़ेगी और बारिश का पानी शहर में भरने के बजाय सुगमता से बाहर निकल सकेगा। नगर पालिका अध्यक्ष ने ठेकेदार को गुणवत्तापूर्ण कार्य समय सीमा में पूरा करने की हिदायत दी है।