दमोह; घर-घर पहुंची सरकार या सिर्फ मुलाकातों की रस्म? दमोह में मंत्री ने सुनी समस्याएं Aajtak24 News

घर-घर पहुंची सरकार या सिर्फ मुलाकातों की रस्म? दमोह में मंत्री ने सुनी समस्याएं Aajtak24 News

दमोह - दमोह के जटाशंकर स्थित कार्यालय में प्रदेश के पशुपालन एवं डेयरी विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री लखन पटेल ने क्षेत्रवासियों और विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान लोगों ने पेयजल, सड़क, बिजली, राजस्व और शासकीय योजनाओं से जुड़ी समस्याएं उनके समक्ष रखीं।

राज्यमंत्री ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को मौके पर ही निर्देश देते हुए कहा कि आमजन को अनावश्यक परेशान न होना पड़े और समस्याओं का समाधान समयबद्ध तरीके से किया जाए। उन्होंने दोहराया कि सरकार का लक्ष्य जनसेवा, सुशासन और त्वरित समाधान है तथा शासन की योजनाओं का लाभ हर व्यक्ति तक पहुंचे, यह प्राथमिकता है।

आज तक 24 न्यूज़ के प्रशासन से सवाल

  1. जब समस्याएं हर बार “सुन ली जाती हैं”, तो उनका ठोस और स्थायी समाधान कितने प्रतिशत मामलों में समयसीमा के भीतर होता है?
  2. क्या ऐसे जनसंवाद कार्यक्रमों के बाद निराकरण की कोई सार्वजनिक रिपोर्ट या ट्रैकिंग सिस्टम भी उपलब्ध कराया जाता है?
  3. ग्रामीणों की मूल समस्याएं (पानी, सड़क, बिजली) वर्षों से लंबित हैं—तो क्या यह माना जाए कि योजनाएं जमीन पर कमजोर हैं या निगरानी व्यवस्था?

Post a Comment

Previous Post Next Post