रायगढ़; इंस्टाग्राम रील बनाने का ‘स्टंट’ पड़ा भारी—पुलिसकर्मी के बेटे पर भी नहीं हुई रियायत Aajtak24 News

रायगढ़; इंस्टाग्राम रील बनाने का ‘स्टंट’ पड़ा भारी—पुलिसकर्मी के बेटे पर भी नहीं हुई रियायत Aajtak24 News

रायगढ़ - छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में सोशल मीडिया पर लाइक और रील्स के चक्कर में खतरनाक स्टंटबाजी करना एक युवक को भारी पड़ गया। इंस्टाग्राम पर सार्वजनिक सड़क पर तेज रफ्तार और जोखिम भरे तरीके से बाइक चलाते हुए वीडियो पोस्ट करने पर रायगढ़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। वायरल वीडियो की जांच में पता चला कि यह वीडियो तमनार थाना क्षेत्र का है। इसके बाद थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत राव ने तुरंत युवक की पहचान कर उसे थाने बुलाया।

युवक की पहचान शाश्वत सिदार (20 वर्ष), निवासी ग्राम कुंजेमुरा, तमनार के रूप में हुई है। बताया गया कि युवक के पिता पूर्व पुलिसकर्मी (रिटायर्ड पुलिसकर्मी) हैं। पुलिस ने युवक से पूछताछ की, जिसमें उसने स्वीकार किया कि वीडियो उसी ने बनाया और इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था। इसके बाद पुलिस ने युवक को सड़क पर स्टंटबाजी के खतरों और कानून के उल्लंघन को लेकर सख्त फटकार लगाई। मोटर व्हीकल एक्ट के तहत उसके खिलाफ चालानी कार्रवाई करते हुए जुर्माना लगाया गया।

एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देश पर हुई इस कार्रवाई में साफ संदेश दिया गया कि सार्वजनिक सड़कों पर स्टंटबाजी न केवल गैरकानूनी है बल्कि जानलेवा भी हो सकती है। पुलिस ने कहा कि कानून सभी के लिए समान है और किसी भी प्रभावशाली या पुलिस परिवार से जुड़े व्यक्ति को भी कोई छूट नहीं दी जाएगी।

आज तक 24 न्यूज़ के प्रशासन से सीधे सवाल

  1. क्या सोशल मीडिया स्टंटबाजी के मामलों में पुलिस केवल वायरल वीडियो के आधार पर कार्रवाई कर रही है, या पहले से निगरानी और रोकथाम की कोई सक्रिय व्यवस्था भी मौजूद है?
  2. क्या यह कार्रवाई सिर्फ जुर्माने तक सीमित रहेगी, या बार-बार ऐसे मामलों को रोकने के लिए लाइसेंस सस्पेंशन और वाहन जब्ती जैसी सख्त नीति भी लागू होगी?
  3. जब यह मामला पुलिस परिवार से जुड़ा निकला, तो क्या इससे यह सवाल नहीं उठता कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन कराने में सामाजिक प्रभाव कितनी भूमिका निभा रहा है?


Post a Comment

Previous Post Next Post