मंडला; घर-घर पहुंच रही जनगणना टीम… लेकिन क्या आंकड़ों की सच्चाई भी उतनी ही मजबूत है? Aajtak24 News

मंडला; घर-घर पहुंच रही जनगणना टीम… लेकिन क्या आंकड़ों की सच्चाई भी उतनी ही मजबूत है? Aajtak24 News

मंडला - जिले में जनगणना-2027 के तहत चल रहे हाउस लिस्टिंग कार्य का गुरुवार को डिप्टी कलेक्टर एवं जिला जनगणना अधिकारी क्षमा सराफ ने निरीक्षण किया। उन्होंने बिछिया क्षेत्र के हाउस लिस्टिंग ब्लॉक क्रमांक 323 में पहुंचकर सर्वे कार्य की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान एन्यूमरेटर अंजू दुबे फील्ड में सक्रिय रूप से घर-घर जाकर जानकारी एकत्र करती हुई मिलीं। अधिकारियों ने उनके कार्य की सराहना करते हुए निर्देश दिए कि सर्वे कार्य पूरी गंभीरता, सटीकता और पारदर्शिता के साथ किया जाए।

निरीक्षण के दौरान हाउस लिस्टिंग कार्य की गुणवत्ता, डेटा संकलन प्रक्रिया और समयबद्ध प्रगति की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने यह सुनिश्चित करने पर जोर दिया कि प्रत्येक परिवार की सही जानकारी दर्ज हो, ताकि भविष्य की योजनाओं और संसाधनों के वितरण में किसी प्रकार की त्रुटि न हो। प्रशासन का कहना है कि जनगणना के आंकड़े शासन की नीतियों और विकास योजनाओं का आधार होते हैं, इसलिए डेटा संग्रहण में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

हालांकि ग्रामीण क्षेत्रों में कई बार लोगों द्वारा अधूरी जानकारी देने, तकनीकी दिक्कतों और कर्मचारियों की कमी जैसी समस्याएं सामने आती रही हैं। ऐसे में यह देखना अहम होगा कि इस बार जनगणना प्रक्रिया कितनी सटीक और त्रुटिरहित साबित होती है।

आज तक 24 न्यूज़ के प्रशासन से सवाल

  1. जनगणना में डेटा की शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए क्या स्वतंत्र सत्यापन व्यवस्था भी बनाई गई है, या केवल फील्ड कर्मचारियों के भरोसे प्रक्रिया चल रही है?
  2. ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में नेटवर्क तथा तकनीकी समस्याओं के बीच डिजिटल डेटा संग्रहण कितना प्रभावी साबित हो रहा है?
  3. अगर सर्वे में गलत या अधूरी जानकारी दर्ज होती है, तो उसकी जवाबदेही किसकी तय होगी — प्रगणक, पर्यवेक्षक या प्रशासन की?

Post a Comment

Previous Post Next Post