![]() |
| दतिया; घर-घर पहुंच रही सरकार की नजर! दतिया में जनगणना के बहाने जुट रहा हर परिवार का पूरा डेटा Aajtak24 News |
जिले में 1 मई से 30 मई तक जनगणना-2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत हाउस लिस्टिंग और मकान गणना का कार्य किया जा रहा है। इस बार जनगणना प्रक्रिया को तकनीक आधारित बनाया गया है और प्रगणक मोबाइल ऐप के जरिए डेटा दर्ज कर रहे हैं। अधिकारियों के अनुसार सर्वे में परिवार के मुखिया, मकान की स्थिति, मूलभूत सुविधाओं और परिसंपत्तियों सहित 33 बिंदुओं पर जानकारी एकत्र की जा रही है।
जनगणना के दौरान पेयजल, बिजली, शौचालय, रसोई गैस, इंटरनेट जैसी सुविधाओं की उपलब्धता का भी रिकॉर्ड तैयार किया जा रहा है। प्रशासन का दावा है कि इससे भविष्य में योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन और जनहितकारी नीतियां बनाने में मदद मिलेगी। हालांकि ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल सर्वे, डेटा गोपनीयता और वास्तविक जानकारी दर्ज होने को लेकर कई सवाल भी उठ रहे हैं। कई बार जल्दबाजी में किए गए सर्वे और तकनीकी दिक्कतों के कारण आंकड़ों की सटीकता पर भी सवाल खड़े होते रहे हैं।
आज तक 24 न्यूज़ के प्रशासन से सवाल
- मोबाइल ऐप आधारित जनगणना में डेटा सुरक्षा और गोपनीयता सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन ने क्या ठोस इंतजाम किए हैं?
- अगर किसी परिवार की जानकारी गलत दर्ज हो जाती है, तो उसे सुधारने की पारदर्शी और आसान प्रक्रिया क्या होगी?
- क्या प्रशासन के पास यह व्यवस्था है कि प्रगणकों द्वारा दर्ज किए गए आंकड़ों का स्वतंत्र सत्यापन भी कराया जाए, ताकि फर्जी या अधूरी एंट्री रोकी जा सके?
